नीमच आज सुबह गहरी नींद में सोये नीमच के तेल कारोबारी कैलाश धानुका को पता ही नहीं था की बाराती बनकर जोलोग आये है वे उनकी बरात निकालने आये है, जी हां आज सुबह पांच बजे करीब एक दर्जन गाड़िया जिसमे कुछ टेम्पो ट्रेवलर थी तेल कारोबारी कैलाश धानुका की धानुका इंडस्ट्रीज़ के सभी ठिकानों पर पहुंची और फिर क्या था चैन की नींद सोये कैलाश धानुका की नींद उड़ गयी जमुनिया कला से हमारे रिपोर्टर हरीश रावल, कृषि उपज मंडी से महेंद्र अहीर और स्किम नंबर ३६ से कासिम मंसूरी ने बताया की आयकर विभाग के यह अफसर इन सभी ठिकानों पर प्रवेश कर गए और बाहर से टाला लगा दिया किसी को न तो बाहर निकलने की इज़ाज़त है न अंदर जाने की गौरतलब है की कैलाश धानुका तेल कारोबार की दुनिया का बड़ा नाम है सोयाबीन का तेल उत्पादन करने वाले धानुका ने बेहिसाब सम्पत्ति बनाई धानुका पर नीमच मंडी में पूरी खरीद नंबर दो में करने के आरोप भी लगते रहे है धानुका पर हमेशा से ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की नज़र रही है आज आयकर विभाग की रेड के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की और भी एजेंसिया इस जांच में शामिल हो सकती है मंदसौर और जावरा में भी छापे उधर मंदसौर के बड़े कारोबारी अम्बिका साल्वेक्स के साथ जावरा की अमृत रिफायनरी पर भी आयकर विभाग की रेड चल रही है सूत्रों ने बताया की समूचे अंचल में जितने बड़े पैमाने पर ये तेल कारोबारी आकूत धन सम्पदा जमा कर चुके है यह रेड दो दिन तक चल सकती है।
Home
»
»Unlabelled
» तेल कारोबारी कैलाश धानुका के ठिकानों पर आयकर विभाग कि रेड,बराती बन कर आए थे अधिकारी...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
