अठाना(मनीष धाकड) जिले में पिछले एक माह से चली आ रही यूरिया की किल्लत सौमवार को भी बनी रही पहले उम्मीद जताई जा रही थी की मांग के अनुरूप यूरिया मंगा लिया गया है और इसके साथ ही किल्लत दूर होने लगेगी लेकिन सोमवार को भी हालत वही रहे जिससे लोगों में एवं किसानों में आक्रोश है स्थानीय सरकारी समिति के बिक्री केंद्र पर आने वाले पर लेने के लिए किसानों को उनके परिवार की महिलाओं एवं पुरुष जनों की भीड़ उमड़ पड़ी सुबह से ही सहकारी समिति केंद्र पर यूरिया लेने पहुंच गए जबकि बिक्री केंद्र खुलने का समय 10:00 बजे का है भीड़ की लंबी कतारों में खड़ा करवा कर प्रति किसान को 2 कट्टा यूरिया 2 घंटे इंतजार के बाद वितरित किया जा रहा है किसानों का कहना है कि जो की फसल पिलाई का समय चल रहा है और जिले में यूरिया खाद की किल्लत है रोज सुबह से खाद के लिए मारे मारे फिरते हैं यहां भी कई घंटों लाइन में लगने के बाद भी जरूरत के हिसाब से यूरिया नहीं मिल रहा है ऐसे में किसानों को ज्यादा पैसे देकर खरीदना पड़ रहा है कई किसान अपने परिवार के तीन सदस्यों को लाइन में लगा कर खाद की पूर्ति कर रहे हैं।
Home
»
»Unlabelled
» अठाना नगर में खाद लेने के लिए लगी किसानों की कतारें...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
