ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: रामपुरा नगर में बजरंग दल कि यात्रा बडे धूमधाम से निकली...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद/ रामपुरा (महावीर चौधरी) रामपुरा तहसील मुख्यालय मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शोर्य यात्रा आज रामपुरा नगर में धूमधाम से निकल...



जावद/ रामपुरा (महावीर चौधरी) रामपुरा तहसील मुख्यालय मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शोर्य यात्रा आज रामपुरा नगर में धूमधाम से निकली । जिसमे महाराष्ट्र से पधारे सन्त श्री जितेन्द्रानन्द जी सरस्वती ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम देश की रामभक्त सरकार से मांग कर रहे हैं कि अब बिना विलंब के अध्यादेश लाये ओर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करे, विभाग संगठन मंत्री मोहन जी राठौर ने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए 75 युद्ध हुए और 76 वा युद्ध सन्तो के मार्गदर्शन में विश्व हिंदू परिषद ने लड़ा ओर गुलामी के प्रतीक ढांचे को 1992 में ध्वस्त किया वहां मन्दिर तो है बस उसे भव्य बनाना है । जैसे हमने ढांचे को तोड़ने की तारीख नही बताई थी और ढांचा तोड़ दिया था उसी प्रकार रामभक्तो के शौर्य से एक दिन भव्य राम मन्दिर भी बना देंगे। कार्यक्रम में  विभाग सह संयोजक प्रेम  कुशवाह, गोपाल  सोनी, कैलाश  सोनी, विनोद  माली, महेश  सिसोदिया, महेंद्र उच्चवनिया, अंकित सेठिया, पवन धनोतिया, पंकज कामरिया, अजय कहार, सुभाष मीणा , विनोद रावल सहीत बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Advertisement

 
Top