निम्बाहेडा भारत की लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं कदम से कदम मिलाकर खड़ी है देश की बेटियां ,उसी प्रकार केली की बेटी दे रही है पेसिफिक हॉस्पिटल उमरडा उदयपुर में अपनी सेवा कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए केली की कोरोना योद्धा प्रियंका बामणिया पिता रामचन्द्र बामणिया 'स्टाफ नर्स उदयपुर में कार्यरत हैं कोरोना संक्रमण जब से देश में आया है तब से यही पर कोरोना पॉजिटिव संक्रमित व्यक्तियों की चिकित्सा कर रहि हैं जब प्रियंका बामणिया से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम अपने फर्ज से हटेगे नहीं, कई महीनों से अपने परिवार से दूर रहके फोन पर ही बात हो रही है उनके द्वारा जो हॉस्पिटल में पॉजिटिव मरीज आते हैं उनका ट्रीटमेंट किया जाता है और वहां मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं जो कि आगे पहुंचाए जाते हैं उनके वहां से बहुत से मरीज ठीक हो कर घर चले गए हैं आज की हालत में उनके हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रियंका बामणिया के पिता रामचन्द्र बामणिया से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमें गर्व है हमारी बेटी कोरोना जैसी भयंकर महामारी में देशवासियों के लिए खड़ी और निरंतर सेवा दे रही हैं हम सभी नगर वासियों को भी गर्व है की हमारे चित्तौड़गढ़ जिला निम्बाहेडा तहसील गांव केली की कोरोना योद्धा जो कोरोना के खिलाफ देश की सेवा कर रही है साथ ही अपने माता पिता और गांव को गौरवान्वित किया है।
Home
»
»Unlabelled
» कोरोना से जंग,जावद टाइम्स न्यूज के संग- कोरोना से जंग लड़ रही केली की बेटी,बनी कोरोना योद्धा......
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
