ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: Covid-19 गहलोत सरकार ने जारी की नई SOP,बिना पास इंटर स्टेट यात्रा पर रोक,सख्ती से पालन करने का आदेश जारी....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जयपुर(राजस्थान) महामारी कोरोनावायरस के प्रदेश में बढ़ते मामलों से चिंतित गहलोत सरकार ने लोगों के अंतरराज्यीय आवागमन नियंत्रण के लिए न...


जयपुर(राजस्थान) महामारी कोरोनावायरस के प्रदेश में बढ़ते मामलों से चिंतित गहलोत सरकार ने लोगों के अंतरराज्यीय आवागमन नियंत्रण के लिए नई एसओपी जारी की है. सरकार ने जन-सुरक्षा के उद्देश्य से यह SOP जारी की है.दरअसल देशव्यापी लॉकडाउन के बाद अब देश में अनलॉक (Unlock 1.0) की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में खासा इजाफा देखने को मिला है. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार ने अब इंटर स्टेट यात्रा के नियमों में सख्ती शुरू की है. राज्य सरकार की SOP के मुताबिक़ अब कोई भी व्यक्ति बिना पास के अन्य राज्य की यात्रा नहीं कर सकता है. गृह विभाग ने जोधपुर, जयपुर पुलिस आयुक्त, सभी एसपी, क्लेक्टरर्स, जिला मजिस्ट्रेट को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

About Author

Advertisement

 
Top