जयपुर/बीकानेर (राजस्थान) राजस्थान के बीकानेर शहर में कोरोना संकट के बीच बुधवार को सोशल मीडिया में गुटखे पर प्रतिबंध की अफवाह फैल गई. हालत ये थी कि मिनटों में गुटखा-जर्दा खरीदने लोगों की भीड़ दुकानों की ओर दौड़ पड़ी. शहर के कोटगेट स्थित तंबाकू उत्पादों की बड़ी दुकानों पर इस कदर लोगों की भीड़ उमड़ी की नियंत्रण के लिए पुलिस को दस्तक देनी पड़ी.मौके पर ऐसी भीड़ लगी की लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी. हालात बिगड़ता देख पुलिस ने एहतियात के तौर पर दुकानों को बंद करवा दिए.तंबाकू उत्पादों के बड़े कारोबारियों की दुकानें बंद होने की खबर फैलते ही छोटे दुकानदारों ने तंबाकू उत्पाद गायब कर दिए.घंटेभर के अंतराल में हालत इस कदर हो गए कि तलबगार गुटखों, पान मसालों और बीडी सिगरेट के लिए इधर-उधर भटकते नजर आने लगे. वहीं प्रतिबंध लगने की अफवाह से तंबाकू उत्पादों के दाम भी दोगुने हो गए.
*उठाया अफवाह का फायदा*
अफवाह फैलते ही बड़े कारोबारियों और खुदरा तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं ने भी कालाबाजारी की नियत से मॉल को स्टॉक कर लिया. जबकि सरकारी स्तर पर बुधवार को तंबाकू उत्पादों पर पाबंदी लगाने का कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ. इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी स्पष्ट तौर पर कहा कि फिलहाल तंबाकू उत्पादों पर पांबदी के लिए सरकारी स्तर पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. जबकि सोशल मीडिया पर सुबह से राज्य सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाए जाने की आंशका को लेकर चौंकाने वाले अंदाज में खबरें चलाई जा रही थी. अफवाहों का कारण बनी इन खबरों ने तंबाकू उत्पाद कारोबार जगत में बंवडर मचा दिया. दुकाने बंद होने के कारण लोग गुटखा और तंबाकू के लिए आपस में लड़ते नगर आए. फड बाजार क्षेत्र में बनी एक दुकान पर दो लोग गुटखा और तंबाकू को लेकर आपस में उलझ गए.हालांकि सरकार ने अभी तक गुटखा तंबाकू पर कोई प्रतिबंद की घोषणा नहीं की है, लेकिन आशंक के चलते लोग गुटखा,पान और तंबाकू को स्टॉक करने में जुट गए हैं।
