मेष राशि -आज चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में हो रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा पर पर केतु की छाया रहेगी जिससे ग्रहण योग से कई राशियों के लोगों का मन अस्थिर रहेगा। लेकिन बुध की राशि मिथुन के लिए आज का दिन बेहद लाभप्रद रहने वाला है। प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और आपकी माँ का सहयोग आपको मिलेगा।
वृष राशि -आपके लिए आज का दिन काफी उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और अपने धन का भी सही प्रबन्धन करना होगा। दोनों के लिए आज का दिन कमजोर है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे लोग होंगे जो आप के विरोध में आ सकते हैं।
मिथुन राशि -आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। मेहनत का फल मीठा मिलेगा। महिलाओं की बातें मानने से आप किसी रुके हुए काम को फिर से अपने हिसाब से पूरा कर पाएंगे। भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। भाग्य आज 81 फीसदी साथ देगा। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है ।आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव हावी रहेगा।
कर्क राशि -आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। कार्यों में विलंब होगा। किसी से कुछ ऐसा बुरा ना बोलें जिससे उनका मन दुखी हो जाये और आपके अपने ही आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार करें। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। कार्य स्थल में किसी बात को लेकर मन खराब हो सकता है।
सिंह राशि -आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। आपको सोच समझकर काम करना होगा।
कन्या राशि -आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहें।
तुला राशि -प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि -आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा। आपको इससे खुशी मिलेगी।
धनु राशि -आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यय अधिक होने के कारण तनाव रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है।
मकर राशि -शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। कार्य में स्थिति पूरी तरह से आप की ओर झुकी रहेंगी। दांपत्य जीवन की बात हो या आपके प्रेम जीवन की, दोनों ही आज बढ़िया रहेंगे।
कुंभ राशि -आप काफी मेहनती हैं और आपकी मेहनत ही आपके सभी सुखों की मूल वजह है क्योंकि आप अपने सुखों की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक मेहनत करने के लिए तैयारी रहेगीहैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी।
मीन राशि-आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा जो आपके काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और हर मुश्किल वक्त में आपका साथ देंगे। आपको समाज में अच्छा सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
