ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: राजस्थान के इन 9 जिलों में आज भी जारी रह सकता है प्री-मानसून की बारिश का दौर-मौसम विभाग....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जयपुर(राजस्थान) प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है. बारिश का यह दौर शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है.मौसम विभाग के...


जयपुर(राजस्थान) प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है. बारिश का यह दौर शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 9 जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.इनमें जालोर, पाली,बाड़मेर,जोधपुर, बांसवाड़ा,डूंगरपुर,उदयपुर, राजसमंद और सिरोही में कहीं कहीं पर मौसम बदल सकता है. इस दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो सकती है.
*13 जून से चलेंगी गर्म हवाएं*
बारिश के साथ साथ प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी का दौर भी जारी है.मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को प्रदेश के कई जिलों में में बारिश होने के साथ कुछ इलाकों में इलाकों में भीषण लू भी चल सकती है.इनमें बीकानेर संभाग के चूरू और श्रीगंगानगर समेत नागौर में हिट वेव चलने की संभावनाएं है।

About Author

Advertisement

 
Top