ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: बजरंग दल के पूर्व नेता को गोली मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार, गोलीकांड का पुलिस ने किया चंद घंटों में पर्दाफाश पढ़े खबर
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
लेन देन को लेकर मारी थी गोली, मामले में जांच जारी रतलाम। बजरंग दल के पूर्व नेता को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों ...



लेन देन को लेकर मारी थी गोली, मामले में जांच जारी
रतलाम। बजरंग दल के पूर्व नेता को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने लेन-देन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चंद घंटों में वारदात का खुलासा कर दिया। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिंधी उर्फ रामचंद्र (42) को शास्त्री नगर स्थित उनके ऑफिस में बुधवार शाम करीब पौने सात बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। कि गोली रमेश के पेट में लगी और इसके बाद उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि हमलावर तीन थे और किसी काले रंग की गाड़ी में सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी हेमंत चौहान,टीआई किशोर पाटनवाला समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल में पंहुच गए थे। गोली की खबर फैलते ही अस्पताल में रमेश सिंधी के मित्रों व परिचितों का पंहुचना शुरू हो गया था। रमेश सिंधी पर उक्त हमला आपसी रंजिश के चलते किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। जांच में सामने आया था कि हत्या के एक प्रकरण के सजायाफ्ता व्यक्ति से रमेश की विवाद चल रहा था। पुलिस ने शहर की नाकाबंदी करने के साथ काली गाडियों की तलाश शुरू की। घटना के संबंध मेंरतलाम रेंज की डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र का कहना है कि देर रात को तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गोली मारने वाले रमेश के परिचित है। इनका लेन-देन को लेकर विवाद था। जिन्होंने गोली मारी, वे लोग भी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। रमेश का भी अपराधिक रिकॉर्ड है। रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि गोलीकांड की वजह पैसों का विवाद है। हमने गट्टू उर्फ लोकेंद्र भूरिया, मनोज राव, गजेंद्र शक्तावत को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। गोलीकांड में घायल रमेश पर 8 मामले दर्ज है, जिसमें हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट के अपराध शामिल है।

About Author

Advertisement

 
Top