ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: राजस्थान के साथ मिजोरम व तेलंगाना में भी बनेगी भाजपा सरकार-योगी
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 जावद/प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने चित्तौड़गढ की धरती को नमन करते हुए अपना संबोधन प्रारंभ करते हुए क...
 जावद/प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने चित्तौड़गढ की धरती को नमन करते हुए अपना संबोधन प्रारंभ करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ की इस पावन धरा पर दुसरी बार आया हुं, सभी का अभिनन्दन करता हुं। इस धरती ने देश को भक्ति, शक्ति व समर्पण का संदेश दिया। इसी धरती पर महाराणा प्रताप व राणा सांगा पैदा होते है। भक्ति के साथ-साथ मीरा बाई की भक्ति व पन्नाधाय के समर्पण की धरती है। श्रीचंद कृपलानी ने मेरे साथ सांसद रहते लोकसभा में जोरदार पारी खेली, जब मुझे निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी आने का निमंत्रण मिला तो कृपलानी के प्रेम भाव ने मुझे यहां आने को प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव घोषित किए। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में मतदान हो चुका है। राजस्थान, मिजोरम व तेलंगाना में 7 दिसम्बर को मतदान है। देश दुनिया के विशलेषक कह रहे है कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में लगातार चौथी बार भाजपा सत्ता में आ रही है। राजस्थान में विकास एवं सुशासन के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्य किया है। बिना भेद भाव के साथ गांव, समाज, गरीब, किसान, नौजवान प्रत्येक तबके लिए कार्य किए गए है और उसी के बल पर राजस्थान में पुनरू भाजपा की सरकार बनेगी। आचर्श्य है कि देश दुनिया देखेगी 11 दिसम्बर को मिजोरम व तेलंगाना में भी भाजपा सरकार बनाएगी। यह उत्साह सर्वत्र भाजपा के पक्ष में है और यही उत्साह विकास और सुशासन की सुदृढ नींव को मजबूत बनाकर राम राज्य की अवधारण को पुष्ट करने का भाजपा का अभियान है, इस अभियान का परिणाम सबके सामने है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार एवं राजस्थान में  वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। दोनो सरकारों ने विकासा कार्य किए है, कार्यो के माध्यम से देख सकते है कि अपने विकास कार्यो में कोई भेद भाव नहीं किया है। विकास की योजनाओं का आधार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं व समाज के सभी तबको को बनाया है। अनुसूचित जाति, जनजाति तक बिना भेद भाव की योजनाएं पहुंचाई। शासन के माध्यम से किसी जाति, क्षेत्र भाषा, मत, मजहब नहीं पुछा। उन लोगो तक 32 करोड़ के जनधन खाते खुलवाए, 2 करोड़ परिवारों को आवास, 4 करोड़ को विद्युत, 8 करोड़ को निरूशुल्क रसाई गैस कनेक्शन, 12 करोड़ परिवारों मे शौचालय बनवाएं, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 50 करोड़ देशवासियों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमें की योजना देना केवल भाजपा ही कर सकती है। ये विकास की सोच केवल भाजपा पैदा कर सकती है, कांग्रेस नहीं कर सकती। जातिवादी मानसिकता के लोग नहीं कर सकते है। एक और भाजपा के पास विकास, सुशासन, लोक कल्याणकारी योजनाओं की लम्बि चौड़ी सूची है और दुसरी तरफ कांग्रेस के पास केवल और केवल नकारात्मक सोच है। इस नकारात्मक सोच के साथ कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, माफियावाद दिया और देश में अराजकता पैदा करने का कुत्सित प्रयास किया, जिसके कारण देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। ये भ्रष्टाचार हो या आतंकवाद हो, माफियावाद हो या फिर नक्सलवाद ये सब कांग्रेस की नाजायाज उपज है।  यही वजह है कि आज कांग्रेस देश में ढुढने से भी नहीं मिल रही है। जिस देश में कांग्रेस का प्रचोत्सव हुआ करता है, आज उस कांग्रेस को देश के अंदर नहीं ढुंढकर नहीं लाना है। जनता कांग्रेस को ठुकरा चुकी है, तो राजस्थान के भाई बहिनों शौर्य और पराक्रम की इस भूमि पर कांग्रेस को पुनरू आने का न्यौता कतई मत देना, क्योंकि कांग्रेस आएगी तो अपने साथ माफियाराज भी लेकर आएगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार एवं अराजकता को बढ़ावा देगी। कांग्रेस आई तो अव्यवस्था और अराजकता को बढ़ावा देने के साथ ही देश के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का कार्य भी कांग्रेस करेगी। कांग्रेस की आज स्थिति यह हो गई कि कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी पर विश्वास नहीं कर रहे है। कांग्रेस के प्रत्याशी भयभीत है कि राहुल गांधी किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में चले जाए तो हार की गारंटी पक्की है और इसी लिए कांग्रेस का हर प्रत्याशी कन्नी काटता और कहता है कि कोई ना आए अच्छा है, राहुल गांधी को तो मत भेजो हमारे क्षेत्र में। जिस पार्टी में नेतृत्व का यह अभाव हो गया हो, कांग्रेस जैसी पार्टी में नेतृत्व का ऐसा अकाल पड़ जाए, मेरा तो मानना है कि राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना महात्मा गांधी के उस सपने को साकार करने का हो सकता है, जिसमें गांधीजी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए। राहुल महात्मा गांधी के इस सपने को जरूर साकार कर देगें। कांग्रेस के जिस प्रकार के क्रिया कलाप है उसी क्रिया कलाप के तहत मुझे पता चला हे कि निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक माफिया को कांग्रेस ने प्रत्याशी के रूप में उतारा है। भाईयों आपने श्रीचंद कृपलानी को कई बार चुनाव जीताकर भेजा है, और मुझे पता है कि कृपलानी के सामने चार बार तो पहले ही वहीं माफिया चुनाव हारा है ।मुख्यमंत्री योगी को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमानजी की गदा एवं मंत्री कृपलानी ने विजयस्तम्भ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बड़ी माला पहनाकर योगी का स्वागत किया। कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मंच पर पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारी अभय वर्मा, पूर्व विधायक एवं विधानसभा चुनाव संयोजक अशोक नवलखा, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, छोटीसादड़ी के पूर्वी व पश्चिम मंडल भाजपा अध्यक्ष मिठूलाल जणवा, शांतिलाल मेनारिया, प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, उपप्रधान रमेश गोपावत, सोहनलाल आंजना, प्रहलाद साहु, निंबाहेड़ा पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, छोटीसादडी पालिका अध्यक्ष चंदनलाल कासमा, उपाध्यक्ष रामचन्द्र मालवीय प्रदीप मोदी मंच पर उपस्थित थे। सभा में निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणजनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

About Author

Advertisement

 
Top