ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नयागाँव में आज सोमवार को भगवान धर्मराज नागराज जी निकलेंगे लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर ,साथ ही मनोज - रिया एंड पार्टी दिल्ली द्धारा दर्शाई जाएगी सुन्दर सुन्दर झांकियाँ....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नारायण सोमानी जावद। नगर से लगभग 12 किलो मीटर दुर नयागाँव में  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजसेवी सुमन जैन, चांदमल मेघवाल नयागाँव ...


नारायण सोमानी
जावद। नगर से लगभग 12 किलो मीटर दुर नयागाँव में  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजसेवी सुमन जैन, चांदमल मेघवाल नयागाँव ने बताया है की श्रीदेव नवयुवक मंडल समिति नयागाँव के तत्वावधान में छटवा वर्ष में श्री नागपंचमी के पावन पर्व पर आज सोमवार को प्रात: 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक श्री खाकल देव मंदिर से विशाल शौभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। धर्मराज नागराज लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण ढोल ढमाको बेंड बाजो की थाप पर विशाल शौभायात्रा के साथ निकलेगे। शौभायात्रा में कश्मीरी ढोल पार्टी कयामपुरा, तोप द्धारा पुष्प वर्षा, ईत्र वर्षा, आकर्षक झाँकियां, दिव्य दर्शन, अलौकिक श्रृंगार आदी एवं मनोज- रिया एंड पार्टी दिल्ली द्धारा श्रीराम दरबार, भस्म आरती सहित विभिन्न झाँकियाँ का शानदार प्रस्तुति होगी। श्रीदेव नवयुवक मंडल समिति ने क्षेत्र की माता बहनो व भक्तो से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्री नागपंचमी के पावन पर्व पर होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाए।

About Author

Advertisement

 
Top