
जावद /निम्बाहेडा़ राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने पुरे शबाब पर दिखाई दे रहा है। हर तरफ चुनाव रंग औढ़े हुए विधानसभा के तमाम प्रत्याशीयो में कश्मकश का उबार बढ़ता चला जा रहा है। आज से ठीक पांचवे दिन मतदान होना है और सभी दलो के प्रत्याशी मतदान की अंतिम तारीख तक एक दुसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाने से भी पीछे नही हट रहे है।
बता दे कि निम्बाहेड़ा नगर वैसे भी पुरे राजस्थान में जुर्म के नाम पर अव्वल माना जाता रहा है। वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा कश्मकशभरा माहौल देखने को निम्बाहेडा विधानसभा में ही मिल रहा है। उसी बीच आज ऐसा एक ताजारीन मामला सामने आया है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना को शंका के कटघरे में खड़ा कर दिया है। निम्बाहेड़ा विधानसभा के ग्राम कनेरा में हुई जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें क्या सच है, क्या झुठ यह बता पाना अभी नामुमकीन हो रहा है। एक तरफ तो उस वीडियो क्लिप में आंजना द्वारा मेनारिया समाज पर तंज कसने की चर्चा सामने आई है । उसी तंज की टिप्पणी को लेकर मेनारिया समाज के कुछ लोगो ने आंजना से नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं आंजना के इस वीडियो वायरल होने के दौरान दुसरा एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें आंजना और मेनारिया समाज के व्यक्ति की बातचीत रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड बातचीत के अनुसार मेनारिया समाज के व्यक्ति द्वारा उदयलाल आंजना से मेनारिया समाज को लेकर बहस होनी बताई जा रही है। वहीं इस ऑडियो के जारी होने के चंद मीनटो बाद ही एक दुसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना द्वारा अपनी सफाई में कथित वीडियो को झुठा बताया जा रहा है। आंजना ने कहां कि वह वीडियो काट-छांट कर वायरल किया गया है। उस वीडियो में कोई सच्चाई नही है।
*विपक्ष की चाल तो नही..?*
कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना वैसे तो समाजसेवी के नाम से ख्याति प्राप्त है और वहीं पूर्व में सांसद और अपने क्षेत्र से विधायक भी रह चुके है। कांग्रेस के कर्मठ और कद्दावार नेता की श्रेणी में आने वाले आंजना पर आज इस तरह के आरोप लगना कही न कही आंशका की ओर ईशारा कर रहा है। वहीं निम्बाहेड़ा नगर से चर्चा यह भी सामने आई है कि विपक्ष को अभी से डर सताने लगा है और इसी कारण षड़यंत्र रचकर आंजना की बेदाग साख को दागदार करने में जुटे हुए है।
*जुर्म को जड़मुक्त करने की कवायद*
निम्बाहेडा विधानसभा क्षेत्र से दो दिग्गज नेता चुनावी मैदान में आमने - सामने है। भाजपा से श्रीचंद कृपलानी और कांग्रेस से उदयलाल आंजना की भीड़ंत कश्मकशभरी दिखाई दे रही है। लेकिन इसी कश्मकश के बीच निम्बाहेड़ा में सबसे बड़ा मुद्दा वहां के बेतहाशा जुर्म का पनपना है और इसी मुद्दे को अपनी ढाल बनाकर उदयलाल आंजना चुनावी मैदान में जंग फतेह करने की सौच रख रहे है। बता दे कि निम्बाहेड़ा नगर में जुआ-सट्टा, निर्मम हत्या, खुले आम गोली चलना, लूट जैसे अनगिनत अपराध पनप रहे है।
*अपराध के आंकड़े* - सन 2008 से 2013 तक निम्बाहेड़ा नगर में 8 बार फायरिंग की घटनाए सामने आ चुकी है। वहीं 2008 से 2013 के बीच ही लूट, चैन स्नैचिंग, नकबजनी की घटनाए 95 का आंकड़ा पार कर चुकी है। 2013 से 2018 के बीच 35 बार निम्बाहेड़ा में फायरिंग हो चुकी है। जिसमें कई निर्दोष लोगो के बारे जाने का रिकार्ड भी दर्ज होने की संभावनाए है। लूट, चैन स्नैचिंग, नकबजनी जैसी घटनाओ का आंकड़ा 2017 की संख्या को भी पार कर चुका है। और इन्ही हालात को मद्देनजर रखते हुए आंजना ने चुनावी रण में क्राईम से निपटने के लिए योजनाए तैयार की है और उन्ही योजनाओ से जनता को रूबरू करवा रहे है।
वहीं अब बात की जाए भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी की उनके पास अभी तक ऐसा कोई ठोस मुद्दा तो दिखाई नही दे रहा है, लेकिन जनसेवा और नगर में विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाकर जनता का रूख अपनी और करने के प्रयासो में जुटे हुए है।