ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जावद के आराध्य मुणेत ने ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं में 98.2 प्रतिशत अर्जित करके नाम किया रोशन, नगर में हर्ष की लहर, दी बधाई..
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद । शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच जिले का सुप्रसिद्ध ज्ञानोदय इंटरनेशनल के छात्र जावद निवासी राहुल मुणेत, शानू मु...





जावद । शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच जिले का सुप्रसिद्ध ज्ञानोदय इंटरनेशनल के छात्र जावद निवासी राहुल मुणेत, शानू मुणेत के होनहार पुत्र आराध्य मुणेत ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 500 में से 491 नंबर लाकर 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इस उपलब्धि से जावद नगर एवं स्कूल का नाम रोशन किया। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि जावद नगर में ऐसी बहुत सी प्रतिभा हैं जो समय समय पर अपना बेहतर जिले, संभाग, प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर बताते रहे हैं, इसके लिए सभी को गर्व है। जावद जैन समाज के युवा राहुल मुणेत, शानू मुणेत के पुत्र आराध्य मुणेत की इस उपलब्धि पर जावद क्षेत्र में अपार हर्ष की लहर है, साथ ही बधाई देने का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेता नारायण सोमानी, जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, समाज सेवी बटटू जैन, प्रेस क्लब जावद उपाध्यक्ष संदीप बाफना, जैन समाज के युवा अंकुर बीकानेरीया सहित नगरवासियों, पत्रकार साथियों ने राहुल शानू मुणेत परिवार के होनहार पुत्र आराध्य मुणेत एवं स्कूल संचालकगणों की प्रशंसा करके धन्यवाद दिया। भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में आराध्य मुणेत का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया जाएगा। आपको बतादे कि आराध्य मुणेत जावद स्थित कमल मेडिकल के संचालक हनी जैन, हर्षित जैन का भानेज है।

About Author

Advertisement

 
Top