ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: शासकीय हाई स्कूल सरोदा के परीक्षा परिणाम में कीर्तिमान रचा...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
अठाना शासकीय हाई स्कूल सरोदा का कक्षा दसवीं बोर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रहा । कुल नियमित 21 विद्यार्थियों में ...






अठाना शासकीय हाई स्कूल सरोदा का कक्षा दसवीं बोर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रहा । कुल नियमित 21 विद्यार्थियों में से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष सभी विद्यार्थियों के अंको में शानदार गुणात्मक सुधार देखा गया। विद्यालय की छात्रा कुमारी धापू कालूराम ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार कुमारी मंजूकुंअर रणजीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ 94.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही।छात्राओं के इस प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने पर समस्त ग्राम वासियों एवं विद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी ।यह प्रथम अवसर है जब शासकीय हाई स्कूल सरोदा के कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम ने सभी के द्वारा की गई मेहनत के कारण एक कीर्तिमान रचा । सम्मिलित 21 विद्यार्थियों में से ग्रेड A+ में 09 विद्यार्थी A ग्रेड में 07 एवम् ग्रेड B में 05 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।शासकीय हाई स्कूल सरोदा के ्प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य धर्मेश दुबे ने अपने समस्त स्टाफ के साथियों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनका आभार जताया एवं  एवं ग्राम वासियों को बधाई दी।

About Author

Advertisement

 
Top