ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जावद पुलिस को 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपी को पकडने में मिली सफलता ...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान प...




जावद माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद श्री हर्ष राठौड के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री मनोज सिंह जादौन की टीम के द्वारा एक अल्टो कार क्रमांक RJ-39-CA-5912 में से तीन बोरो में भरा कुल 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 19.11.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस टिम

जावद व्दारा मेढकी अठाना रोड़ जावद पर नाकाबंदी लगाई गई थी नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार क्रमांक RJ-39-CA-5912 से तीन बोरो में भरा कुल 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते जप्त किया गया एवं आरोपी राकेश पिता हड़मानराम जाति विश्नोई उम्र 28 साल निवासी उचियारड़ा विश्नोईयों की ढाणी थाना एयरपोर्ट जिला जोधपुर राजस्थान व मनीष पिता दिनेश जाति विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम राजपुरिया थाना लुणी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्द एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी होकर मादक पदार्थ के स्त्रोतो एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिकाः निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, एवं उनकी टीम की सराहनीय भुमिका रही।
जावद टाइम्स न्यूज
संपादक महेश वर्मा 9406869272
हिम्मत सच लिखने कि
अखबार डिजाइन खबर बनाना है

About Author

Advertisement

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट
 
Top