जावद (नारायण सोमानी) नगर से लगभग 12 किलो मीटर दुर ग्राम मोडी से लगभग दो किलो मीटर दुर निपानिया आबाद में महामण्डलेश्वर श्री धन्वंतरी पीठाधिश्वर पुज्यपाद श्री श्री 1008 संत श्री सुरेशानंद जी सरस्वती के सानिध्य में जगतगुरु शंकराचार्य श्री चक्रमहामेरु पीठाधिश्वर श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी की उपस्थिति मे आज शुक्रवार को श्री अम्बामाता आरोग्य आक्षम की 25 वर्ष से लगातार गतिविधी संचालित होने पर रजत जयंती पर्व पर विशाल महायज्ञ एवं रुद्धाक्ष अभिषेक के साथ ही पांच दिवसीय कार्यक्रम भंडारा के साथ एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। प्रात: 9 बजे हवन कुण्ड में सैकडो जजमानो ने आहुती दी। निपानिया गुरुजी सुरेशानंद सरस्वती ने 132 प्रकार की विभिन्न सामग्री से महायज्ञ सम्पन्न कराया। साथ ही सभी उपस्थित महानुभावो ने आहुती देकर अपने आपको धन्य किया गुरुजी महामण्डेश्वर श्री श्री 1008 सुरेशानंद जी सरस्वती का फुलो व मंत्रोच्चार से अभिषेक किया गया। गुरुदेव द्धारा वरिष्ठजनो को सम्मान पत्र शिल्ड देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य श्री चक्रमहामेरु पीठाधिश्वर श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ क्षेत्रिय अधिकारी रेवाराम जी, मालवा प्रांत के धर्म जागरण के प्रचारक अखिलेश जी गुप्ता, इंदौर विभाग संघ अधिकारी किशोर चोकसे, खाचरोद के टोरीरामजी
मोडी के समाजसेवी राजु नागदा, भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी, दिलखुश नागदा एवं मनासा, जावद, चित्तोडगढ, छत्तीसगढ़, नीमच, भोपाल, इंदौर, मोडी, पालराखेडा, सेमली चंद्रावत, मेलानखेडा, रुपपुरा, कनावटी, मंदसौर, जावरा, उज्जैन, देवास, आदी क्षेत्रो के वरिष्ठजन, युवाजन महिला पुरुष उपस्थित थे।
गुरुवार को रुद्धाक्ष वितरण एवं रात्रि में सुन्दरकांड पाठ व भजन संध्या सम्पन्न हुई। सभी भक्तो के लिए महाप्रशादी भंडारा का आयोजन भी हुआ।

