अठाना सुखदेव स्वामी की तपोधरा अरावली की पहाड़ियों में विराजित भोलेनाथ के पवित्र प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम कांग्रेस के वरिष्ठ जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर माला पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें पूर्व सरपंच जिला उपाध्यक्ष महेश चौधरी, पूर्व मंडलम अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, कांग्रेस के सक्रु कार्यकर्ता भरत धाकड़, युनुस शेख, सादिक हुसैन मोमीन, पूर्व मंडलम अध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया आदि द्वारा उद्बोधन दिया गया। उसके पश्चात वरिष्ठ सम्मान पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी सिंह सिसोदिया, सरकारी संस्था अठाना के पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ राम प्रकाश हवेली राम जी, रामकुमार सुथार, भगवान लाल मंत्री साहब, सतीश नागला, पार्षद और देह दान करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद मोहनलाल बडोला, कारु लाल नरवाडिया का माला पहनाकर एवं शाल उड़ाकर सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया ।
इसके बीच संजय ग्राम सुखानंद से रमेश भील द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस के सदस्यता ली उनको कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर माला पहनाकर सभी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया मुख्य अतिथियों के उद्बोधन में जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओम राव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड ,पूर्व जनपद अध्यक्ष सतनारायण पाटीदार एवं जिला अध्यक्ष अनिल चोरसिया द्वारा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जनता की आवाज बनकर उठाने का बीड़ा उठाने के लिए उद्बोधन दिया ।पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटिदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जनता की क्या अपेक्षाएं हैं आज भाजपा शासन में हो रहे जनता पर आना चार अत्याचार की आवाज उठाने के लिए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए निर्णय लिया जायेगा ओर जनता कि आवाज बनकर आवाज उठायेगी कांग्रेस पार्टी।कार्यक्रम का संचालन अठाना कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा किया एवं आभार नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश डोसी द्वारा माना गया इसके पश्चात स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।