ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नगर सरवानियाॅ महाराज में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का हुआ भव्य स्वागत, सम्मान....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 सरवानियाॅ महाराज। सरवानियाॅ- महाराज में नव नियुक्त नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का गुरुवार को प्रथम बार नगर आगमन पर मंडलम, सेक्टर...




 सरवानियाॅ महाराज। सरवानियाॅ- महाराज में नव नियुक्त नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का गुरुवार को प्रथम बार नगर आगमन पर मंडलम, सेक्टर,नगर कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम नवागत जिला अध्यक्ष तरूण बाहेती ने बस स्टैंड तिरंगा चौक पास स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मत्थाटेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया ,तत्पश्चात बस स्टैंड तिरंगा के पास मंडलम अध्यक्ष दिनेश वैद्य, सेक्टर अध्यक्ष अशोक राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार द्वारा नवागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस नेता समंदर पटेल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव का साफा बंधवाकर और फूल माला से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री जगदीश राठौर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक मालू, ब्लॉक  कांग्रेस उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल,मंडलम उपाध्यक्ष कारुलाल मालवीय, महामंत्री योगेश ओझा, सचिव पूनम पेन्टर, मिडिया प्रभारी राजुलाल भोई अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मानगनी मंसूरी,वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र हंसवाल, फजलु भाई रगरेज, कारुलाल पाटीदार,दीनदयाल पाल, बालकिशन धनगर, राजकुमार पिरिया, डा. रमेश मालवीय, प्रकाश मालवीय , रामनिवास चोहरा, पूर्व सरपंच शिवनारायण पाटीदार,और जगदीश चोहरा, लक्ष्मीनारायण पाल, प्रभात ट्रेलर, जाकिर हुसैन मंसूरी, जगदीश पाल, अकरम मंसूरी,मनीष बैरागी धामनियां, अशोक सेन,पप्पू पठान आदि कांग्रेसजन और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ नवागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती और नेताद्वय का फूल माला से आत्मीय स्वागत सम्मान किया।

About Author

Advertisement

 
Top