चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय कुख्यात मोस्ट वांटेड, पुलिस अभिरक्षा से फरार, जिले के टॉप टेन वांछित अपराधियों में शामिल व ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से निंबाहेड़ा शहर तथा नीमच जिले में कई संगीन वारदातों में लिप्त मोस्ट वांटेड, जिला चित्तौड़गढ़ के मुख्य वांछित टॉप टेन एवं 5 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी बीसलवास कला थाना बघाना जिला नीमच(एमपी) निवासी सोनू कलर उर्फ कालू पिता भंवरलाल तेली को निंबाहेड़ा कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा नयागांव पुलिस चौकी की टीम के सहयोग से सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सोनू कलर के खिलाफ थाना निंबाहेड़ा पर 11 प्रकरण दर्ज है जिसमें से 3 प्रकरण में गिरफ्तार करना शेष था तथा विभिन्न मामलों में जिले के न्यायालयों में पेशी पर नहीं जाने से न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित कर रखा था। जिसके स्थाई वारंट की गिरफ्तारी हेतु थाना निंबाहेड़ा की पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। अभियुक्त सोनू कलर निंबाहेड़ा न्यायालय में पेशी पर ले जाते समय पुलिस गार्ड को न्यायालय में धक्का देकर फरार हुआ था। इसके अलावा हत्या के लिए फायरिंग, लूट, डकैती सहित कई मामलों में मोस्ट वांटेड चल रहा था। जिस पर वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निंबाहेड़ा हिमांशु सिंह के नेतृत्व में थाने के हेड कांस्टेबल शंकरलाल, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह, अशोक व भेरूलाल की पुलिस टीम गठित की गई। उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा सोमवार को जावद थानाधिकारी कन्हैया लाल डांगी को विशेष मुखबिर की सूचना से अवगत करा सहयोग मांगा। जिस पर चौकी नया गांव एमपी से चौकी प्रभारी परमानंद उप निरीक्षक, एएसआई शिवलाल, प्रधान आरक्षक राजेश परमार एवं आरक्षक चंद सिंह, बलवंद सिंह को साथ लेकर नयागांव रेलवे फाटक के पास दबिश देकर मोस्ट वांटेड सोनू कलर उर्फ कालू को डिटेन कर निम्बाहेड़ा लाया गया जहां पूछताछ कर उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा स्थानीय अपराधियों के सहयोग से कस्बा निंबाहेड़ा में आपराधिक वारदातें करना कबूल किया है। लंबे समय से पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त सोनू कलर ने प्रारंभिक पूछताछ में कस्बा निंबाहेड़ा के प्रॉपर्टी डीलर तथा व्यापारियों में खौफ पैदा कर पैसा प्राप्त करने की घटनाओं को स्वीकार किया है, जिसका अनुसंधान किया जा रहा है। स्थानीय अपराधियों का सहयोग प्राप्त कर की गई वारदातों पर भी पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान कर साक्ष्य जुटाए जा कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त सोनू कलर की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से किए जा रहे प्रयास करने वाली टीम तथा थाना जावद, नया गांव चौकी की टीम को पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
