संदीप बाफना
जावद। नगर की एक मात्र गौशाला को लेकर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला महासचिव नारायण सोमानी जावद ने अनियमितता एवं प्रशासन अपने हाथो में लेवे व सीसीटीवी केमरे की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर अजयसिंह गंगवार को आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया है की जावद बस स्टेण्ड स्कुल मैदान के सामने बलसो पुरानी गौ शाला जिसका नाम श्रीराम गौशाला है। वहा पर अवैध दुकानों एवं अनियमितता को लेकर हमने बार बार राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला नीमच के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया उसके स्वरुप राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला नीमच के महासचिव नारायण सोमानी जावद की मांग पर जावद तहसीलदार ब्रह्मस्वरुप श्रीवास्तव ने श्री राम गौ शाला जाकर प्रतिवेदन बनाकर जावद एसडीएम अरविंदसिंह माहौर को जांच रिपोर्ट सोंफी जिसकी प्रतिलिपी प्रदान करने एवं उक्त गौ शाला में प्रशासन अपने हाथो में लेकर संचालन किया जावें या चुनाव सम्पन्न कराया जावें। साथ ही श्रीराम गौ शाला में सुरक्षा की दृष्टी से सीसीटीवी केमरे लगाये जावे एवं बरसात के मोसम में श्रीराम गौ शाला में किचड जमा होता है। इसका भी निराकरण किया जावे। पुर्व में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला नीमच के माध्यम से श्रीमान मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल को नीमच आगमन पर, श्रीमान नगरीय प्रशासन मंत्री महोदय जयवर्धनसिंह जी को नीमच आगमन पर, श्रीमान प्रभारी मंत्री महोदय हुकमसिंह कराडा को नीमच आगमन पर, श्रीमान सांसद महोदय सुधीर गुप्ता को जावद आगमन पर एवं जावद एसडीएम अरविंदसिंह माहौर, जावद तहसीलदार ब्रह्मस्वरुप श्रीवास्तव जावद को सभी को अलग अलग आवेदन देकर अवगत कराया है।
