दशरथ माली
चीताखेडा-13 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाने के उद्देश्य को लेकर पूरे देश में चलाई जा रही तिरंगा यात्रा के अभियान के तहत जिला प्रशासन निर्देशानुसार जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु 15 अगस्त की अवधि में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत चीताखेड़ा के तत्वाधान में स्वतंत्रता के 75वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को प्रातः 9:00 गांव में विशाल तिरंगा यात्रा (दुपहिया वाहन) रैली गांव के विभिन्न कॉलोनी गली मोहल्ला से ढोल ढमाकों के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा दो पहिया वाहन रैली का शुभारंभ गांधी चबूतरे पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सरपंच श्रीमती मंजू-मनसुख जैन द्वारा पुष्प माला अर्पण कर किया गया है। तिरंगा यात्रा दुपहिया वाहन रैली में पुलिस सहायता केंद्र के चौकी प्रभारी सुरेश सोनी अपने पुलिस बल के साथ एवं ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच व पंच और गांव के कई गणमान्यजन विशेष रूप से मौजूद थे। तिरंगा रैली में भारत माता की जय ,हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से गुंजायमान कर सकते हुए सदर बाजार, नीम चौक, माणक चौक, शेख मौहल्ला, भटवाड़ा, आवरी माता जी दरवाजा, इंदिरा कॉलोनी, बस स्टैंड, राजीव कॉलोनी, चेनपुरा चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा वाहन रैली पुनः गांधी चबूतरे पर पहुंचकर विसर्जित हुई। वाहन रैली के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मंजू-मनसुख जैन ने वाहन रैली में पधारे समस्त प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है हमारे शरीर के अंगों की तरह तिरंगे की सुरक्षा करना हमारा धर्म है इसका कहीं पर भी अपमान ना हो और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पधारे ।
