जावद। नगर के स्टेशन रोड स्थित भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य चुनाव कार्यालय से आज सायंकाल में एक दुपहिया वाहन रैली निकली जिसमें भाजपा नगर में कितनी गर्त में पहुंच चुकी है उसकी पोल खुल गई है। इस रैली में आगे आगे एक चोपहिया वाहन चल रहा था जिसमे लाउडस्पीकर द्वारा सकलेचाजी को जिताने की अपील हो रही थी। उसके पीछे दुपहिया वाहन रैली चल रही थी। इस रैली में महज 35 दुपहिया वाहन थे जो वापसी में सिर्फ 28 - 30 रह गए। इन 35 वाहनों पर 50 से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं थे। अब बाजार में चर्चा बनी है कि जावद नगर में भाजपा के नाम पर सकलेचा की जो पूंजी है, वह बस इतनी ही है। अब समझ लेना चाहिए कि 17000 की आबादी वाले जावद नगर में 13 हजार से अधिक मतदाता है। 15 वार्ड व पोलिंग केंद्र हैं। रैली में कुल 35 दोपहिया वाहन निकलना यह इंगित कर रहा है कि भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा से आम जनता ही नही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुँह मोड़ लिया है।
Home
»
»Unlabelled
» दुपहिया वाहन रैली ने खोली जावद भाजपा की पोल➡️35 दुपहिया वाहन की रैली निकालकर शर्मसार हुए कार्यकर्ता....
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement