जावद सिंगोली एक समय में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री और वर्तमान में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के दबंग शैली से हर कोई वाकिफ है । कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह के लिए आज 25 नवंबर को भाजपा की स्टार प्रचारक के रूप में सिंगोली में आम सभा को संबोधित करेंगी ।
जावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा के समर्थन में कल दोपहर 2:00 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी इस आशय की जानकारी मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम ने देते हुए बताया कि मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री के पद आसीन स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर द्वारा सिंगोली पहुंचेगी जहां पर नगर के स्थानीय विवेकानंद बाजार में भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी । भाजपा की दबंग नेता और स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है । श्री विक्रम ने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आम सभा को सफल बनाएं ।
