रतनगढ़। आजादी के बाद से सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद व विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने 15 सालों में प्रदेश के हर भाग में विकास की एक नई इबारत लिखी है और अब विकास में अग्रणी प्रदेश एवम जावद क्षेत्र को हम समृद्धि का सिरमौर बनाने के लिए आप से आशीर्वाद का अनुरोध कर रहे हैं।
शनिवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के कस्बे रतनगढ में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के साथ साथ जावद क्षेत्र के विकास में भी कोई कोड कसर नही छोड़ी है। कांग्रेसी सोचते हैं किसान का बेटा इतने सालों से मुख्यमंत्री बन बैठा है सरकार चलाना तो हमारा काम है। जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना तो सोचा की किसान है यह क्या सरकार चला पाएगा, यह तो चला चल जाएगा लेकिन एक बार बना दिया आपने दोबारा बना दिया फिर आपने तीसरी बार भी सीएम बना दिया। श्री चौहान ने कहा कि मैंने प्रदेश को अपना परिवार मान कर काम किया है और हर वर्ग एवम हर क्षेत्र से रिश्ता जोड़ा है।यहाँ की जनता का समर्थन मेरे साथ है और कांग्रेस को लगता है कि चौबारा मुख्यमंत्री बनना तय है तो कांग्रेसियों को गुस्सा आता है और गुस्से में मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बकते रहते हैं। जावद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा को विकासवादी सोच का धनी बताते हर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ओमजी ने जावद को प्रगति का केंद्र बनाया है।वह हर समय मुझे मिल कर यहाँ के लिए विशेष मांग ही करते रहे और कई प्रमुख योजनाएँ स्वीकृत करवाई है। मुख्यमंत्री ने जावद क्षेत्र को समृद्धि के शिखर की ओर बढ़ाने और किसानों,युवाओं,नारी शक्ति, व्यापारियों ,विद्यार्थियों और हर वर्ग के कल्याण के लिए पुनः सखलेचा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।उन्हीने कहा कि ओम जी की जीत के बाद विकास के हर काम को करवाने की मैं निजी रूप से जिम्मेदारी लेता हूँ।आप को एक वोट में विधायक ही नही बल्कि सरकार का सीधा समर्थन मिलेगा यह सुनिश्चित है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरीत, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री श्यामसुंदर काबरा, िजला उपाध्यक्ष ओंकार धाकड, जिला उपाध्यक्ष पुष्पलता स्वदेशी, जिलामंत्री मधुबाला पालीवाल, जिलामंत्री मोहन खिंची, सुखलाल सेन, जिला मंत्री कोमल बग्गड, भेरूलाल किलोरिया पूर्व जिलाध्यक्ष, महेंद्र भटनागर विधानसभा प्रभारी, सुंदरलाल मोगरा, जमनाबाई कारूलाल चौहान जिला मंत्री, देवीलाल जी धाकड किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, तेजसिंह राजपुत मार्केटींग अध्यक्ष जावद, अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष सिंगोली, सोहनलाल शर्मा मंडल अध्यक्ष रतनगढ़, गंगाराम सुरावत मंडल अध्यक्ष मोरवन, शांतिलाल बग्गड़ मंडल अध्यक्ष जावद, सुनीता राजकुमार मेहता नप अध्यक्ष िसंगोली, ओमप्रकाश मुंदडा नप अध्यक्ष रतनगढ़, संगीता श्रवण पाटीदार नप अध्यक्ष डीकेन, पुखराज सुरेश जाट नप अध्यक्ष सरवानिया महाराज, राकेश बैरागी नप अध्यक्ष अठाना, चंद्रकला सुरेश धाकड नप नयागांव, पवन जी भील अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष, मुकेश सुरावत विमुक्त जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष आदि मंचासीन थे।
*एक एक वोट शिवराज को मुख्यमंत्री बनाएगा*
समृद्ध मप्र के लिए में आपका आर्शीवाद मांगने आया हूं। जावद में ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा जितेगी तो ही शिवराज मुख्यमंत्री समृद्ध मप्र बनेगा। इसलिए आेमप्रकाश सखलेचा को तो आपका वोट जाएगा ही लेकिन आपका एक एक वोट शिवराजसिंह को मुख्यमंत्री बनाने का काम आएगा। एक वोट भी इधर उधर नहीं होना चाहिए कांग्रेस किसी लायक नहीं है।
*निर्दलिय को देकर भी वोट खराब मत करना*
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान ने जनसभा को संबोधित करते कहा निर्दलिय को मतदान करके अपना वोट खराब मत करना। भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे तभी इस मप्र एवं जावद का कल्याण होगा। तो ही शिवराज मुख्यमंत्री बनकर समृद्ध मप्र बनाएगा। आपका स्नेक, समर्थन ओर आर्शीवाद मांगने आया हूं अपना वोट अोमप्रकाश सखलेचा को देकर भाजपा की सरकार एवं समृद्ध मप्र बनाने में सहयोग करे। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने भाजपा को जीताने का संकल्प भी दिलाया।
*यह रहे उपस्थित*
राधेश्याम धाकड मंडल महामंत्री िसंगोली, राधेश्याम मेघवंशी मंडल महामंत्री सिंगोली, राजेेंद्र नाहर मंडल महामंत्री रतनगढ़, शंकरलाल भांभी मंडल महामंत्री रतनगढ़, दिनेश अहीर मंडल महामंत्री मोरवन, प्रहलाद परमार मंडल महामंत्री मोरवन, अभय जैन मंडल महामंत्री जावद, फूलचंद विरवाल मंडल महामंत्री जावद, सचिन गोखरू युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रूपेंद्र जैन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुचित सोनी जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र धाकड, जिला मंत्री गजेंद्रसिंह चौहान, गोपाल धाकड युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष िसंगोली, जोगेंद्र चारण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतनगढ, रामनारायण राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोरवन, िदलीप धाकड, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जावद , कैलाश कुंवर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा नीमच, वंदना जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जावद, बबली राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोरवन, सुनीता माहेश्वरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिंगोली, लक्ष्मीबाई सत्यनारायण जी नागदा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, गोविंद प्रजापत, अभिषेक शर्मा, सोहन माली, रतनगढ़ सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आर्शीवाद दाता मौजूद थे।
