नीमच। जावद व नीमच विधानसभा क्षैत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसम्पर्क कर कांग्रेस के हित में प्रचार-प्रसार करने आ रही फिल्मी कलाकार नंदीता अरविंद मोरारजी (नगमा) को 21 नवम्बर को आगमन हो रहा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जावद से कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी राजकुमार अहीर के पक्ष में रोड के माध्यम से जनसम्पर्क कर कांगे्रस उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान करेगी। श्री कांठेड ने बताया कि नंदीता अरविंद मोरारजी (नगमा) 21 नवम्बर को जावद विधानसभा क्षैत्र के रतनगढ़ से अपना रोड़ शौ प्रारंभ करेगी । जिसके अंतर्गत रतनगढ़ शाम 4 बजे, डीकेन सायं 5 बजे, मोरवन सायं 6 बजे, सरवानियां महाराज सायं 7 बजे एवं नीमच कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार के पक्ष में नीमच में रात्रि 7ः30 बजे बघाना के होेली चैक में आमसभा को संबोधित करेगी। रोड शौ के दौरान राजीव गांधी पंचायती विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, विशेष रूप से उपस्थित रहेगी, साथ ही जावद में राजकुमार अहीर रोड़ शौ के दौरान उपस्थित रहेंगे। नगमा के जावद में रोड़ शो एव आमसभा को लेकर जहां कांग्रेस में उत्साह का वातावरण व्याप्त है वहीं आमजनता में भी उत्सुकता देखी जा रही है।
Home
»
»Unlabelled
» जावद विधानसभा में होगा श्री अहीर के समर्थन में होगा रोड शो फिल्म कलाकार नंदीता मोरारजी (नगमा) के जावद व नीमच आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
