जावद/मंदसौर जनता कालोनी मंदसौर निवासी राजेश घाटीया का परीवार धार्मिक पर्यटन यात्रा के दौरान चारपहीया वाहनों की भिडंत का शिकार हो गया , जिसमें राजेश की माँ और बहन का निधन हो गया , घटना कल मंगलवार रात लगभग 9 बजे बाद की है हादसा उदयपूर गोमती फोरलेन का राजसमंद के पास हुआ , राजेश घाटीया (37) अपने पिता सत्यनारायण घाटीया ( 62) , माताश्री गायत्री घाटीया (60) , बहन हंसा पति सुरेंद्र गुप्ता , जियाजि सुरेंद्र पिता प्रभुलाल गुप्ता ( 35) , भांजी कृतिका (13) ,भाजे राघवेंद्र ( 12) , पुत्र आदित्य ( 10) धर्मपत्नी अनिता (30) , पुत्री परी ( 4) के साथ कुल 11 जने ड्रायवर सुरेंद्रसिंह (40) के साथ तुफान क्रुजर चार पहीया वाहन लेकर अजमेर पुष्कर चारभुजा दर्शन के लिये सोमवार को निकले थे , मंगलवार दोपहर को अजमेर से आते समय चारभुजा से महज 18 कीमी पहले राजमार्ग संख्या 8 , राजसमंद के दराडा़ गांव थाना दिवेर में उदयपुर गोमती फोरलेन पर एक ट्रैलर से तुफान क्रुजर वाहन की भीषण भिडंत हो गई , हादसे में घायल लोगो को सबसे पहले घायल ड्रायवर ने कांच तोडा़ , राजेश व उनकी धर्मपत्नी को बाहर निकाला तभी इतने में पुलिस और एम्बुलेंस व राहगीर भी आ गए थे और सभी को राजसमंद के आरके जिला हास्पिटल पहुंचाया गया , यहाँ राजेश की माताजी गायत्री घाटीया व हंसा गुप्ता बहन को मृत घोषित कर दिया गया , घायल राजेश व पिता व जियाजि सहीत चार लोगो को उदयपुर एमबी अस्पताल रैफर कीया गया
राजसमंद में राजेश की माताजी व बहन का पोस्टमार्टम आज सुबह हुआ , दोनो का पार्थिव शरीर मंदसौर लाया गया , राजेश घडी़या हेलो डाट काम के माध्यम से मिडीया से भी जुडे़ हुए है , खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार राजेश घडी़या की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं , पिताजी भी आईसीयू में हैं , जियाजी के कान की सर्जरी के बाद उनकी बिटिया और राजेश का बेटा आदित्य मन्दसौर के लिए निकले , मन्दसौर से पत्रकार मित्र आकाश चौहान (आजतक) और ब्रजेश आर्य सहित कुछ मित्र देर रात्रि राजसमंद पहुंचे थे , राजेश की पत्नी व 4 वर्षिय बिटीया परी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं , उदयपुर में उपचार के दौरान न्यूरो सर्जन के मुताबिक राजेश घाटीया को ब्रेन में कई जगह एक साथ चोट लगी है , जिस वजह से स्थिति नाजुक बनी हुई है डॉक्टरों का कहना है कि वे अच्छे से अच्छा ट्रीटमेंट दे रहे हैं , राजेश पापा जी को भी ब्रेन में गहरी चोंट है , राघवेंद्र के पैर का ऑपरेशन अभी हुआ है , वो ठीक है , बस दोस्तो दुआ कीजिए सब ठीक हो जाए_
_राजमार्ग 8 से जुडी़ एक समस्या यह भी उजागर होकर सामने आई है की गोमती से ब्यावर तक फोरलेन सड़क का काम अधुरा होने से आए दिन यहाँ छोटे बडे़ हादसे होते रहते है , एक दर्जन से अधिक लोग इस राजमार्ग 8 पर काल कलवित हो चुके है , अनुमानित 100 से अधिक लोग यहाँ हाथ पैर फ्रैक्चर करवा चुके है मंदसौर के राजेश घाटीया के साथ परीवार में इतना बडा़ हादसा हो गया है , माँ और बहन इस दुनिया से चल बसे , राजेश खुद व पिता तथा जियाजि अस्पताल में भर्ती है , माँ व बहन का अंतिम संस्कार कब होगा , कैसे होगा ? कीन परिस्थितियों में अंतिमयात्रा निकलेगी ? परीवार की क्या स्थिति बन रही होगी ? सोचकर आंखो में रुलाई बन पड़ती है , भगवान एसा कीसी के साथ न करे
