जावद/इंदौर शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में बदमाशो पर नकेल कसने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेष नारायण तिवारी द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार को आदेशित किया गया । उक्त तारतम्य में आसूचना संकलन का कार्य किया गया जिसके फलस्वरूप मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पंचशील नगर मैदान में एक व्यक्ति सफेद रंग की एक्टीवा गाडी कम किमत में बैचने की बात राहगीरों एवं दुकानदारों से कर रहा है जिसके पास गाडी के कागजात नही है गाडी चोरी की हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पंचशील नगर पहुंचकर उक्त एक्टीवा गाडी सहित व्यक्ति की तलाश की जो पुलिस को देखकर भागा जिसे फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पुछते अपना नाम कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा कडाई से पुछते अपना नाम अजय चौरसिया पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र 40 साल निवासी व्यक्टेश विहार कालोनी इंदौर का होना बताया जिसके कब्जे में ली हुई एक्टीवा गाडी के इंजिन नंबर एवं चेचिस नंबर से मिलान करते थाना एरोड्रम के अपराध में चोरी गया वाहन एक्टीवा नंबर MP09 SY 0219 की होना पायी गयी। जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी से अन्य वाहन चोरी के अपराधों में भी पूछताछ की गयी पूछताछ पर आरोपी का धारा 27 साक्ष्य विधान का मेमोरण्डम तैयार किया जाकर आरोपी के घर से एक मोटरसाईकिल हीरो पेशन प्रो ब्लेक कलर की बिना नंबर की तथा एक होंडा साईन ब्लेक कलर की नंबरMP09NS 1587 बरामद कर आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया पूछताछ में आरोपी द्वारा होंडा एक्टीवा नंबर MP09 QB 2502 नंबर बदलकरmp09 sy 3989 से चलाना पाया साथ ही होन्डा ऐक्टिवा MPO9-ST—0056 भी आरोपी के बताये अनुसार संगम नगर से बरामद की जाकर आरोपी से एक अन्य अपराध में होंडा एक्टीवा MP09 ST 3509 देवास में छिपाकर रखना बताया है जिसे आईंदा रोज बरामद किया जाना है । आरोपी के कब्जे से अभी तक कुल 5 वाहन किमती 3,50,000/- रूपये के बरामद किये गये है।आरोपी का अपराधिक रिकार्ड खंगालते पूर्व में इंदौर शहर के थाना सिमरोल, महूं कोतवाली, एमजी रोड़, मल्हारगंज तथा थाना एरोड्रम सहित कुल आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज होना पाया गया। जिसमें हत्या , वाहन चोरी, डकैती एवं हवाला कांड शामिल है। गिरफ्तारसुदा आरोपी से अन्य वाहन चोरी एवं लूट की घटनाओं के बारे में भी पूछतांछ की जा रही है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार,सउनि. लाखन सिंह भदौरिया, सउनि. शितला प्रसाद मिश्रा , प्रआर. भगवान सिंह, आर दीनदयाल शर्मा, आर. पवन पाण्डेय, कृष्णा पटेल, रामजीलाल गुर्जर , विकास , माखन चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
Home
»
अपराध
» शातिर वाहन चोर एरोड्रम पुलिस की गिरफ्त में आरोपी के कब्जे से चोरी के 5 वाहन कुल किमती 3,30,000/- रूपये की बरामद...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
