ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया अपने अधिकारों को जाने- डॉ वर्मा...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद/निंबाहेड़ा 10 दिसंबर सोशल जस्टिस ऑफ इंडिया एवं अनुसूचित जाति- जनजाति अल्पसंख्यक समन्वय परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार द...

जावद/निंबाहेड़ा 10 दिसंबर सोशल जस्टिस ऑफ इंडिया एवं अनुसूचित जाति- जनजाति अल्पसंख्यक समन्वय परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एडवोकेट एवं पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुम लता भटनागर मुख्य अतिथि   तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व पार्षद रामचंद्र बामनिया, पूर्व पार्षद लाला भाई एवं  निंबाहेड़ा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैया लाल मेघवाल थे  जबकि अध्यक्षता पूर्व पार्षद बिहारी लाल सोलंकी ने की और गोष्ठी के मुख्य वक्ता सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ शौकीन वर्मा थे    इस अवसर पर मानव अधिकार दिवस पर डॉक्टर वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रकट कर आह्वान किया कि हमें संविधान के अनुसार दिए गए अधिकारों और कर्तव्य  का पालन करना है जिससे हम सब नागरिक अपने अधिकारों से वंचित नहीं रह सके और समरसता मिशन को मजबूत बना सकें इस मौके पर  सभी अतिथियों नेभी विचार प्रकट किए ! इससे पूर्व सभी अतिथियों का राष्ट्रीय तिरंगा पटका गले में धारण कराकर स्वागत स्वागत किया गया तत्पश्चात तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक साक्षरता शिविर  का आयोजन भी किया गया जिसमें एडवोकेट निशांत मेहता एवं एस एस अग्रवाल ने कानूनी जानकारियां प्रदान की इस अवसर  पर पूर्व पटवारी दामोदर कुमावत, प्रदीप भटनागर, उदय लाल मेघवाल, आफताब शेख,   अनीस मंसूरी, विवेक वर्मा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन  विनायक एजेंसी के संचालक एस एस अग्रवाल  ने किया अंत में सभी का आभार  ऋषभ वर्मा ने माना !

About Author

Advertisement

 
Top