जावद/राजस्थान के मुख्यमंत्री का चुनाव करना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए मुश्किल हो रहा है. गुरुवार देर रात भी बैठकों का दौर चला जिसमें सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस पर आज दिल्ली में फैसला होगा वहीं जयपुर पीसीसी पर आज भी गहलोत-पायलट के समर्थक जुटने की संभावना है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीसीसी के बाहर पुलिस दस्ता तैनात कर दिया गया है सूत्रों के मुताबिक देर रात कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी युवा के ऊपर अनुभव यानी सचिन पायलट के ऊपर अशोक गहलोत को तरजीह देकर मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया था लेकिन सचिन के अड़ जाने और राहुल गांधी के सामने अपने पक्ष में तर्कों के एक के बाद एक छोड़े गए तीर ने फिलहाल गहलोत की ताजपोशी रोक दी. हालांकि इन तर्कों के बाद भी सचिन ने भरे गले से राहुल गांधी से यही कहा कि मैंने अपनी दलील दे दी, अब आपका जो भी फैसला होगा वो सर माथे पर ।
पायलट के समर्थन में गुर्जर समाज में बढ़ रहा आक्रोश-
इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री पर अभी तक फैसला ना हो पाया और इधर देखिए अलवर जिले में सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज सड़क पर उतर आया है. गुर्जर समाज के लोगो ने अलवर सरिस्का थानागाजी जयपुर मार्ग नटनी का बारा में जाम लगा दिया है. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है. नटनी का बारा चौराहे पर गुर्जर समाज के युवाओं ने सड़क पर जाम लगाकर सचिन पायलट को सीएम घोषित करने की मांग की जा रही है सीएम पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है पायलट के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है संसारचन्द्र से जालूपुरा आने वाला रास्ता रोका गया है पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रास्ता रोका है मौके पर थाना पुलिस, एसटीएफ, और आरएसी के जवान तैनात हैं वहीं जानकारी के अनुसार पायलट ने दिल्ली में राजस्थान के एक और बड़े नेता भंवर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की है।
