ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: पत्रकारों से हुए रूबरू, आम लोगों को और जरूरतमंदों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले - श्री राजीव रंजन मीना...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद/नीमच शहर मे नवीन सीवर लाईन में लीकेज की समस्‍या से परेशान नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका समाधान करवाया जाएगा। भादवामाता के मा...

जावद/नीमच शहर मे नवीन सीवर लाईन में लीकेज की समस्‍या से परेशान नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका समाधान करवाया जाएगा। भादवामाता के मास्‍टर प्‍लान के शेष कार्यो को भी प्राथमिकता से पूरा करवाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। साथ ही मध्‍यप्रदेश शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्‍वयन किया जाएगा, ताकि आम लोगों, जरूरत मदों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। यह बात कलेक्‍टर श्री  राजीव रंजन मीना ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पत्रकार- गणों, मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कमलेश भार्गव, जिला जनसम्‍पर्क अधिकारी श्री जगदीश मालवीय एवं सभी पत्रकारगण, मीडिया कर्मी उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना ने पत्रकारों से चर्चा कर, उनसे शहर व जिले के विकास तथा समास्‍याओ से संबंधित विभिन्‍न मुददों और विषयों पर बेबाक चर्चा की । उन्‍होने कहा कि पत्रकारगणों से प्राप्‍त सुझावों पर क्‍या बेहतर हो सकता है, जिले की समस्‍याओं का उचित निराकरण करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्‍होने ने कहा कि मालवा अंचल का जिला कृषि प्रधान क्षैत्र है। शासन की प्राथमिकता भी कृषि से जुडी हुई है। उन पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। पत्रकारों से चर्चा में पत्रकारगणों एंव मीडियाकर्मियों ने ट्रॉमा सेन्‍टर में पैरा‍मेडिकल स्‍टॉप की कमी, निजी अस्‍पतालों में रात्रि में चिकित्‍सकों के उपलब्‍ध नही होने, शहर में अतिक्रमण एवं अवैध गुमटियों की समस्‍या, कृषि जिन्‍सों का यात्री बसों से अवैध परिवहन, जावद के अस्‍पताल में संसाधनों की कमी, हाईवे बायपास पर दुर्घटना वालें चौराहो, पर्यटन संभावनाओं, भादवामाता में मास्‍टर प्‍लान का क्रियान्‍वयन, बंगला बगीचा समस्‍या, व्‍यवस्‍थापन बोर्ड का धीमी गति से कार्य करना, रोडवेज बस स्‍टेण्‍ड पर शौचालय की व्‍यवस्‍था, अवैध पैथालॉजी का संचालन एवं नीमच में पेयजल आवर्धन योजना का धीमी गति से संचालन जैसे महत्‍वपूर्ण बिन्‍दुओं पर अपने सुझाव दिए।

About Author

Advertisement

 
Top