ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नाकाबंदी के दौरान बिना नंबरी गाड़ी से 166 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा बरामद,पिकअप चालक फरार...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
प्रतापगढ़ धमोत्तर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 166 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कीया थाना धिकारी शभुसिह ने बताया कि जि...

प्रतापगढ़ धमोत्तर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 166 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कीया थाना धिकारी शभुसिह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव वृताधिकारी विजयपाल सिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी शभुसिह झाला के नेतृत्व मय पुलिस टीम कमलेन्द्र सिंह श्याम बाबु कानि कन्हैलाल वालचन्द्र जीप मय चालक अनोप कुमार नाकाबन्दी की जा रही थी ।इसी दौरान एक बिना नंबरी  मधुरा तालाब की तरफ से एक पिकअप आती हुई नजर आई। जिस पर पिकअप चालक द्वारा सामने पुलिस जीप व जाप्ता को  देखकर करीबन 200 मीटर की दूरी से ही पिकअप को पीछे भगाने  लगा। जिस पर शंका होने पर थानाधिकारी मय जाब्ता जीप से तुरन्त रवाना हुआ कि इसी दौरान पिकअप चालक द्वारा पुलिस को आता देखकर पिकअप को छोडकर खेतो व झाड़ियों की तरफ भागने लगा। जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता जीप के पिकअप के पास पहुच कर देखा कि पिकअप बिना नम्बर की है और पिकअप के अन्दर कोई व्यक्ति नही था। जिस पर भागे हुए व्यक्ति की तलाश की गई मगर वह भाग निकला पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप के पिछले हिस्से में  8 प्लास्टिक के काले रंग के कटटो में 166 किलो 500 ग्राम अफीम डोडाचूरा होना पाया गया जिस पर पिकअप को वजह सबुत जप्त किया गया। पिकअप चालक मौके से फरार है जिसकी तलाश जारी है। बरामदशुदा अफीम डोडाचूरा की अन्तराष्ट्रीय किमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही।जांच थाना अधिकारी प्रवीण टांक छोटीसादड़ी को सोपी गई।

About Author

Advertisement

 
Top