ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: न्यू इयर कि पार्टी मामले में 2 नर्से सस्पेंड 5 को नोटिस...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 नीमच जिला चिकित्सालय में मानवता को शर्मसार करने में कई कारनामे लगातार मिडिया ने उजागर किये है पर इस बार की जो तस्वीरें सामने आई है वो...

 नीमच जिला चिकित्सालय में मानवता को शर्मसार करने में कई कारनामे लगातार मिडिया ने उजागर किये है पर इस बार की जो तस्वीरें सामने आई है वो बताती है की नीमच ट्रामा सेंटर अस्पताल अब मौत का अस्पताल बन चुका है।
यहां अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के रूम नंबर-19 में अस्पताल की नर्सें न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट कर रही थीं, उधर मनासा क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्राली पलटने का दर्दनाक हादसा हुआ था जिम लगभग 3 महिलाओ की मोत हुई थी साथ ही लगभग 15 से अधिक महिलाये घायल थी। हादसे में घायल लोग दर्द से कराह रहे थे और नर्सिंग स्टाफ आपरेशन थियेटर के पास बने रूम में न्यू इयर पार्टी को सेलेब्रेट कर रहा था।दरअसल, स्टाफ की नर्सें रूम में नए साल की पार्टी मना रही थीं. पत्रकारो ने पार्टी मनाने का कवरेज करना शुरू किया तो यह देख नर्सें कमरे का दरवाजा लॉक करके वहां से भाग गईं. बाद में पत्रकारों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी तो मौके पर अपर कलेक्टर ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाने के लिए वार्डब्वॉय से चाबी मांगी. मगर वह आनाकानी करते हुए दिखाई दिया। इस पर अधिकारियों ने जब दरवाजे का ताला तुड़वाया और जब अंदर देखा तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए, क्योंकि अंदर न्यू ईयर की पार्टी मानाने के लिए कमरे को सजा रखा था।इस मामले में अपर कलेक्टर कमलेश भार्गव ने न्यू ईयर पार्टी मनाने वाली स्टाफ नर्स सुनीता भूरिया ओर नर्स अर्चना को प्रशासन की कार्रवाई कर उन्हें पद से निलंबित किया गया। वहीं, स्टाफ के पांच सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

About Author

Advertisement

 
Top