ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: विधानसभा की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित अभिभाषण में राज्यपाल ने कहीं यह बातें....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में आज भारी हंगामे के बीच एनपी प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष चुने गए| हालांकि विपक्ष ने चयन प्रक्रिया का विरोध ...

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में आज भारी हंगामे के बीच एनपी प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष चुने गए| हालांकि विपक्ष ने चयन प्रक्रिया का विरोध करते हुए सदन से वाकआउट किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा| सदन की कारवाही तीन बजे तक स्थगित होने के बाद दोबारा शुरू हुई| इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण हुआ| अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा जो कहा सो किया - यह मेरी सरकार में दिखाई देगा| किसानों और नौजवानों , बेरोज़गारों के उत्थान के लिए सरकार कृतसंकल्पित है| शिक्षा एवं स्वास्थ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है| वहीं अगले 5 साल में सिंचाई क्षमता को 65  लाख हेक्टेयर किया जाएगा| अनुपूरक बजट पर चर्चा आज 9 जनवरी को होगी| विधानसभा की कार्यवाही आज बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है| वित्त मंत्री तरुण भनोट ने अनुपूरक बजट पटल पर रखा|राज्यपाल ने कहा कुपोषण कम करना , महिला शक्तिकरण , एवम अपराधों पर त्वरित कार्यवाही होगी| महिला और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति कार्यवाही को गंभीरता से सुनिश्चित करेगी कब्जाधारियों को पट्टा आवंटित होंगे| पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के कार्यों को गति देने का काम सरकार करेगी| गरीब और श्रमिकों के लिए नया सवेरा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा|  गरीबो के लिए नया सवेरा कार्यक्रम, पेयजल , बिजली , सड़को का गांव तक विस्तार किया जाएगा| माँ नर्मदा न्यास का गठन होगा| मां नर्मदा के लिए नर्मदा न्यास अधिनियम लाया जाएगा| पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया जाएगा| हर कीमत पर कानून व्यवस्था , साम्प्रदायिक सदभाव के लिए हर संभव कदम उठाये जाएंगे| वचन पत्र के हर बिंदु को 5 साल में पूरा किया जाएगा| अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ प्रदेश का विकास किया जाएगा|  
*कार्य मंत्रणा समिति की घोषणा*
मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट विजयलक्ष्मी साधो, गोविंद सिंह, शिवराज सिंह चौहान, के पी सिंह कक्काजू बिसाहू लाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग यशपाल सिंह सिसोदिया, संजीव सिंह कुशवाह कार्य मंत्रणा समिति के सदस्य बने।

About Author

Advertisement

 
Top