_✍_महेश वर्मा
अठाना ग्राम पंचायत गुर्जर खेड़ी सांखला के ग्राम मेंघपुरा में इंडियन ग्रामीण वितरक के द्वारा आज दिनांक 10 जनवरी को एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें 63 पात्र उज्जवला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। गांव की महिलाओं को गैस की सुरक्षा सावधानियां और रखरखाव संबंधित जानकारी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम में सदा जैन पोस्ट ऑफिस मास्टर, राधेश्याम बैरागी समाजसेवी, वार्ड पंच दुर्गा शंकर कच्छावा, नगर सेठ राजकुमार जैन युवा नेता विनिश तोतला फारुख कुरेशी राहुल गोठवाल व कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया ।
