नीमच मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री ,सांसद विधायको को भेजा निमंत्रण, हजारो समाजजन पहुचेगे मनासा
मनासा। बंजारा समाज के आराध्य देव रूपसिंह जी महाराज के पुण्य स्मरण दिवस को बंजारा समाज इस बार भी आस्था व धुमधाम के साथ मनाएगा। बंजारा समाज इस अवसर पर आगामी 11 फरवरी को नगर मे जनजागरण रैली भव्यता के साथ मे निकालेगा। आयोजन को लेकर गांव गांव व टांडे टांडे मे पहुचकर आयोजन मेब set s futurity आने का न्यौता समाजजनो को दिया जा रहा है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री ,सांसद व क्षेत्रीय विधायको को भी कार्यक्रम मे अतिथि बतौर आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया। यह जानकारी पुण्य स्मरण आयोजन समिति प्रभारी आर. सागर कछावा , रूपसेना संगठन के अध्यक्ष राजू खिंची,सह प्रभारी सरपंच मनोहर राठौड व जनपद सदस्य रोडीलाल गरासिया ने देते हुए बताया कि बंजारा समाज के आराध्य देव श्री रूपसिंह जी महाराज के पुण्य स्मरण दिवस के अवसर पर समाज द्वारा मनासा मे 11 फरवरी को वृहद जनजागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि जनजागरण रैली 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे रामुपरा नांके से बैंड बाजो ,ढोल ढमाको के साथ निकलेगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई जालीनेर रोड रूपसिंह महाराज मैदान पहुचेगी। जहां पर रैली जनजागरण सभा के रूप मे तब्दील होगी। जहां पर रूपसिंह जी महाराज की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसमे अतिथि के रूप मे मुख्यमंत्री कमलनाथ ,जिले के प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराडा, विमुक्त घुमक्कड अद्वघुमक्कड जनजाति कल्याण मंत्री ओमकारसिंह मरकाम ,सांसद सुधीर गुप्ता, पुर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, आल इंडिया बंजारा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र विधायक हरीभाउ राठौड, पुर्व मंत्री कैलाश चावला, नरेन्द्र नाहटा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहरसिंह जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित , जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजित कांठेड,एवं कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे नीमच के सत्यनारायण पाटीदार, मनासा के उमरावसिंह गुर्जर, जावद से राजकुमार अहिर , उपस्थि रहेगे। कछावा, राठौड व गरासिया ने बंजारा समाज के सभी स्वजातिय बंधुओ से परिवार के साथ कार्यक्रम मे पहुचने की अपील की । कार्यक्रम मे म.प्र. राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशो से हजारो समाजजन मनासा पहुचेगे।
