नीमच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ये जानकारी दी थी कि रेलवे 2019-20 में करीबन ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगा।
इस साल बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रहा है आपको बता दें कि 2 लाख 30 हजार नए पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी होगा। लेकिन खास बात ये है कि भर्ती 2 स्टेज में होगी। पहले 1 लाख 31 हज़ार पदों पर ही भर्ती होगी जबकि दूसरे स्टेज में बाकी बजे 99 हज़ार पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले फेज़ की भर्ती प्रक्रिया इसी साल शुरू होगी जबकि दूसरे फेज़ की भर्ती प्रक्रिया मई में शुरू होने की उम्मीद है। लिहाज़ा माना जा रहा है कि पहले फेज़ के लिए अधिकारिक विज्ञापन फरवरी महीने में ही जारी किया जा सकता है। वही अगर इसी महीने नोटिफिकेशन जारी हुआ तो भर्ती प्रक्रिया अभी से जारी हो जाएगी।
*इस बार भर्ती में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण*
खास बात ये है कि अब से सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमज़ोर उम्मीदवारों को भी 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। यानि कुल 23 हज़ार के लगभग पद आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए होंगे।
*दूसरे फेज़ के लिए मई-जून में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन*
जहां पहले फेज़ के लिए भर्ती प्रक्रिया फरवरी-मार्च 2019 में शुरू होने की उम्मीद है तो वही दूसरे चरण की प्रक्रिया मई-जून में शुरू हो सकती है।
फिलहाल 62 हज़ार पदों पर जारी है भर्ती प्रक्रिया
वही मौजूदा वक्त में रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती निकाली है तो वही ग्रुप सी के एएलपी और टेक्नीशियन के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
