ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 2000 लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक औषधीय काढ़ा....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 निम्बाहेड़ा आज दिनांक 8-2-2019 को दोपहर 1 बजे से मौसमी बीमारियों एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए  डॉ. बालमुकुंद भट्ट, डॉ. कैलाश शर्मा क...

 निम्बाहेड़ा आज दिनांक 8-2-2019 को दोपहर 1 बजे से मौसमी बीमारियों एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए  डॉ. बालमुकुंद भट्ट, डॉ. कैलाश शर्मा के निर्देशन में हजरत टीपू सुलतान सेवा संस्थान द्वारा सरकारी बाग चौराहा पर आयुर्वेदिक काड़ा पिलाया गया। डॉ. बालमुकुंद भट्ट ने बताया कि काढ़ा जड़ी बूटियों से तैयार किया गया है, जिसके पीने से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। वहीं यह काढ़ा मौसमी बीमारियों में काफी कारगर साबित है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहसिन खान, कोषाध्यक्ष अनीस खान, प्रदेश लीगल इंचार्ज एडवोकेट राजेन्द्र सोमानी, सलाहकार मोहम्मद शफी, सदस्य नरेंद्र सेन, गोविंद मोदी, राहुल सेन आदि मौजूद थे।

About Author

Advertisement

 
Top