नीमच। मुख्यमंत्री मप्र शासन के निर्देश अनुसार पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन के दिशा निर्देश में पुलिस अधीक्षक नीमच राकेश कुमार सगर के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान की अंतर्गत अति. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार एसडीओपी टी सी पंवार और थाना प्रभारी जावद थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी मिश्रा के मार्ग निर्देशन में सरवानिया चौकी प्रभारी सुनील जाटव द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटनास्थल मोरवन रोड वनरक्षक बसेड़ी भाटी के सामने से आरोपी संजय पिता राधेश्याम धाकड़ उम्र 27 वर्ष निवासी चौकड़ी थाना मनासा और घीसा लाल पिता मोहनलाल धाकड उम्र 40 वर्ष निवासी चौकड़ी थाना मनासा को मोटरसाइकिल टीवीएस विक्टर बिना नम्बर की तस्करी हेतु विमल के झोले में तीन थैलियो में ले जाया जा रहा 22 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को पकड़ा। दोनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 63/2019 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया आरोपी संजय व घिसालाल से उक्त अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ की तो प्रकाश पिता लाभचंद धाकड़ निवासी बरखेड़ा कला और शंकर पिता जड़ाव चंद धाकड़ निवासी चोकडी से लाना बताया। उन्हें भी आरोपी बनाया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज उनि सुनिल जाटव प्रआर 548 उमेश चौहान , आर 400 दिलीप सिह, आर 524 मुकेश चौहानआर 137 चरण सिह की सराहनीय भूमिका रही।
Home
»
»Unlabelled
» 22 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कि तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य आरोपी बनाये गए...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
