ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: ग्राम पालराखेड़ा में 251 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मोड़ी (अंकित जैन) ग्राम मोड़ी से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पालराखेड़ा में आज प्रातः 9 बजे से भगवान श्री देवनारायण का भव्य जुलूस ...

मोड़ी (अंकित जैन) ग्राम मोड़ी से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पालराखेड़ा में आज प्रातः 9 बजे से भगवान श्री देवनारायण का भव्य जुलूस ग्राम की महिलाओ एवं पुरुषों द्वारा निकाला गया जिसमें गांव की महिलाओं  द्वारा 251 कलश के साथ पूरे गाव में बड़े ही धूमधाम से बेंड बाजो एवं डी. जे.के साथ शोभायात्रा निकाली गई ।जिसमें पुरे ग्राम के महिलाओं और पुरुषों ने नाचते गाते हुए जयकारों के साथ  बढ़ चढ़कर भाग लिया ।जिसमे उपस्थित ग्राम के पुजारी देवीलाल जी गायरी ने बताया कि ग्राम पालराखेड़ा में लगातार पांच वर्षों से बड़े ही धूमधाम से श्रीदेव मित्र मंडल (डि एन डी ग्रुप) ,द्वारा भगवान श्री देवनारायण का जुलूस निकाला जा रहा है ।जिसमें आस-पास के कही ग्रामीण लोग यहां देखने और भगवान के जुलूस में शामिल होने को आते है ।जो कि गाव में स्थित नागेश्वर मन्दिर से भगवान देवनारायण का जुलूस  प्रारंभ होकर गाव के मुख्य मार्गो से होते हुये  पुरे गाव में भ्रमण करके  ।पुनः देवनारायण मन्दिर पर जुलूस पहुँचा । उसके पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण किया गया । ग्राम वासियो ने बताया कि यहां भगवान के जन्मोत्सव के पश्चात एक हजार से पन्द्रह सो  भक्तों को भोजन प्रसादी कराई जाती है ।
जिसमे उपस्थित :- देवीलाल  धनगर, अनील जैन, बलराम, किशोर , दशरत  गुर्जर, पवन धनगर, पालराखेड़ा और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थै।

About Author

Advertisement

 
Top