ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: आरटीओ के खिलाफ जमकर लगाए नारे, प्रेस क्लब ने जताया रोष कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच जिला परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ द्वारा अंडर लोड ओवरलोड के अवैध कृत्य मामले में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मामले को टालते ह...

नीमच जिला परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ द्वारा अंडर लोड ओवरलोड के अवैध कृत्य मामले में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मामले को टालते हुए सीक्रेट बताना और फिर पत्रकारों को अपमानित करने के मामले को लेकर नीमच जिले के पत्रकारों में काफी रोष है और इसी संदर्भ में आज जिला प्रेस क्लब ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ के खिलाफ जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा । जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचते ही पत्रकारों ने पहले आरटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उसके पश्चात पूरे मामले से जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और अतिरिक्त कलेक्टर विनय कुमार धोका को अवगत कराया साथ ही परिवहन अधिकारी के बर्ताव को लेकर नाराजगी व्यक्त की और अविलंब रूप से परिवहन अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मांग करी । दरअसल मामले में नयागांव केशरपुरा के बीच होटलो पर छोटे ट्रकों में सीमेंट भरकर लाया जाता है और सीमेंट के ट्रकों को बड़े डंपरो में खाली कर दिया जाता है । इस तरह अंडर लोड को ओवरलोड में बदलकर मध्य प्रदेश में सप्लाई किया जाता है । इसके फुटेज पत्रकार गण संजय यादव संपादक अपना नीमच, महेश जैन संपादक प्रदेश हलचल, अफजल कुरेशी संपादक सावधान एमपी, गोपाल मेहरा संपादक ओनली नीमच बना कर लाए थे और इसी संदर्भ में पत्रकार गण जिला परिवहन अधिकारी बरखा गोड से उनका कार्यवाही के प्रति पक्ष लेने गए तब परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ ने पहले कहा कि यह मामला सीक्रेट है । इस मामले को मत उठाओ, फिर उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और फिर अभद्रता करते हुए अन्य कर्मचारियों से कहा कि इन्हें बाहर कर दीजिए । शिकायत पत्र सौंपते हुए जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने कहा कि महोदय इस प्रकार का घटनाक्रम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है । जिला प्रेस क्लब इस तरह के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है । आगे से इस तरह का कृत्य किसी भी अधिकारी द्वारा पत्रकारों के साथ बरदाश्त योग्य नहीं होगा इस मामले में आप अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करें । अन्यथा हमें जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा । आप मामले में जिला परिवहन अधिकारी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करें । शिकायत पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, मुख्य सचिव, मुख्य सचिव मप्र परिवहन, आयुक्त परिवहन विभाग को भी प्रेषित की गई । इस दौरान जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, सचिव भारत सोलंकी, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सह सचिव कमल बेरागी, कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह चुंडावत सहित पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष हरीश अहीर व कपिल सिंह चौहान पूर्व सचिव युगल बैरागी, पंकज श्रीवास्तव, संजय यादव, प्रितेश सारडा, मुस्ताक अली, अजय चोधरी, रूपेश शक्तावत, पंकज मलिक, श्याम सारडा, दीपक चौहान, गोपाल मेहरा, अफजल कुरेशी, महेश जैन, दीपक खताबिया, मनीष बागड़ी, विकास राव तबरेज मनीष कोशल, शैतान सिंह कछावा, पंकज मेनारिया, अविनाश जाजपुरा, मनोज मीणा, राहुल मेघवाल, दीपक कीलोरिया बबलू कीलोरियां सहित जिले के कई गण मौजूद रहे ।

About Author

Advertisement

 
Top