नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अनिल चोरसिया का हुआ आत्मीय स्वागत
नीमच। युवक कांगे्रस मंडलम मनासा के तत्वावधान में 7 फरवरी गुरूवार को कांग्रेसजनों की मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजित मीटिंग में मुख्य अतिथि बतौर मार्गदर्शन देने पधारे नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अनिल चोरसिया का सम्मान भी किया गया। शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि यह आयोजन कांग्रेस हित में पार्टी संगठन की मजबूती के साथ ही आने वाले चुनावों में कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गईं।मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री बने अनिल चोरसिया का कांग्रेेसजनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अपने सम्मान से अभिभूत हुए अनिल चोरसिया ने कहा कि आमजनता जान चुकी है कांग्रेस ही देश व प्रदेश में शासन कर सकती है। आमजनता किसानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम की मेहनत का फल देते हुए मध्यप्रदेश सहित राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई है। आमजनता का मानस बन चुका है केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। श्री चोरसिया ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो मुझे संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूर्ण निष्ठा व कठिन परिश्रम के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में नये लोगो को जोड़ने का हमारा प्रमुख लक्ष्य है। बीते कुछ सालों से कांग्रेस में नये लोगों के जुड़ने का क्रम चल रहा है वर्तमान में तीव्र गति से नए युवा कांग्रेस में जुड रहे है। आमजनता का झुकाव भी कांग्रेस की और हो गया है। जिसका सुखद परिणाम हमें लोकसभा सहित आने वाले सभी चुनावों में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ जाॅबाज नेता इंदरमल पामेचा, रघुवीर दायमा, गोपाल जोशी व जिला एनएसयूआई अध्यक्ष महेश यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल चोरसिया ने भारतमाता व महात्मागांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल,ओम रावत, कैलाश राठोर, गोपाल जोशी, पंकज तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार पंकज तिवारी ने व्यक्त किया।
