ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: गुर्जर आंदोलन: रेलवे प्रशासन अलर्ट, कल भी बंद रहेंगी ये ट्रेनें...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जयपुर। प्रदेश में पांच फीसदी गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर अब गुर्जर समाज का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। गुर्जर समाज के लोगों ने आ...

जयपुर। प्रदेश में पांच फीसदी गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर अब गुर्जर समाज का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। गुर्जर समाज के लोगों ने आज सिंकदरा चौराहे को जाम करने के साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे को बंद करने की भी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी ओर पटरी पर बैठे गुर्जरों के धरने के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है और कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया हैं। इसके साथ ही कल भी कई ट्रेने रद्द की गई है।
*12 फरवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची* 
- जन शताब्दी एक्सप्रेस,कोटा-यमुनाब्रिज-कोटा पैसेंजर, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा एक्सप्रेस को किया रद्द
दो ट्रेनों को किया पूर्ण रूप से रद्द
- ट्रेन 19573 ओखा-जयपुर आज रद्द
- ट्रेन 19574 जयपुर-ओखा कल रहेगी रद्द
- दो ट्रेनों को किया आंशिक रूप से रद्द
- ट्रेन 19805 जयपुर-बयाना कल स.माधोपुर तक चलेगी
- सवाई माधोपुर से बयाना के बीच रहेगी रद्द
- ट्रेन 59806 बयाना-जयपुर कल आंशिक रद्द रहेगी
- बयाना के बजाय सवाई माधोपुर से आएगी जयपुर

*4 ट्रेनों का मार्ग बदला रेलवे प्रशासन ने*

- ट्रेन 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन का मार्ग बदला
- आज चंदेरिया-अजमेर-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी से चल रही ट्रेन
- ट्रेन 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी का मार्ग बदला
- आज रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-अजमेर-चंदेरिया होकर चल रही ट्रेन
*गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते इन ट्रेनों पर भी असर*
- ट्रेनो को लेकर मंडल ने जारी किया बुलेटिन नम्बर 23 
- जयपुर-बयाना-जयपुर ट्रेन रहेंगी आंशिक रद्द 
- बयाना-सवाईमाधोपुर के बीच नहीं होगा संचालन 
- मथुरा-रतलाम-मथुरा मेमू ट्रेन भी आंशिक रद्द 
- मथुरा से कोटा के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
- रतलाम-आगरा फोर्ट पैसेंजर को कोटा में किया शॉर्ट टर्मिनस
- यमुना ब्रिज आगरा-रतलाम पैसेंजर भी बयाना में शॉर्ट टर्मिनस

About Author

Advertisement

 
Top