ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अधिकारी कर रहे हैं अवैध वसूली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई ...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 नीमच / आंगनवाड़ी केंद्र सावन सेक्टर की कार्यकर्ताओं से विभागीय महिलाओं अधिकारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है इस मामले  की तथ्य पूर्ण...

 नीमच / आंगनवाड़ी केंद्र सावन सेक्टर की कार्यकर्ताओं से विभागीय महिलाओं अधिकारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है इस मामले  की तथ्य पूर्ण शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है
 यह आरोप जिला महिला कांग्रेश अध्यक्ष श्रीमती आशा सांभर ने लगाया उन्होंने कहा की आंगनवाड़ी सावन सेक्टर की सुपरवाइजर  श्वेता जैन व कुसुम जैन द्वारा सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं से बार-बार  रुपयों पैसों की मांग की जाती है कार्यकर्ताओं को मिलने  वाले नाममात्र का मानदेय काटने व नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है
 अवैध  पैसे की वसूली के लिए कार्यकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस शोषण से रस्त हो गई है जबकि यह सभी व्यय शासन sway  उठाता है   न कि  कोई कार्यकर्ता श्रीमती सांभर ने कहा कि  विभागय  अधिकारी कारण पूछने पर   कहती है कि भोपाल से अधिकारी आडिट के लिये आये हुए है उनको देना है इस संदर्भ मैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षा रानी माली केंद्र क्रमांक 5 सावन रेखा सिसोदिया बेलारी पूजा मेघवाल केंद्र क्रमांक से सावन कमला ढाबा इंदिरा मेघवाल तथा पुष्पा मेघवाल  द्वारा जिलाधीश नीमच को भी आवेदन वीडियो सीडी सहित  प्रस्तुत किया जिस पर अभी तक कुछ कार्यवाही नहीं  की गई है। गत अक्टूबर  माह मे 22 अक्टूबर को महिला बाल विकास विभाग नीमच ग्रामीण कार्यालय मैं सावन सेक्टर की सभी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें पुष्पा मेघवाल इंदिरा मेघवाल तथा सीमा  बनवाडिया को बैठक  से बाहर निकाल दिया गया तथा पुष्पा मेघवाल को ग्राम आमली खेड़ा आंगनवाड़ी का समस्त रिकॉर्ड एवं तदर्थ समिति का समस्त रिकॉर्ड देने से मना कर दिया गया सभी कार्यकर्ताओं पर जबरन दबाव डालकर डरा  धमका कर  कोरी प्रोसोडिंग  पर हस्ताक्षर करवाएं जाते हैं और लिखवाया जाता है की उनके द्वारा हमसे कोई वसूली नहीं की गई यही नहीं पासबुक  बी सुपरवाइजर  स्वयं अपने पास रखती हैं बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से मोबाइल भी छीन लिए जाते हैं परंतु आज दिनांक  तक इन भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई 
 श्रीमती सांभर ने कलेक्टर राजीव रंजन मीणा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ से शिकायत  कर  भ्रष्ट अधिकारियों को  निश्चित कर उचित कार्यवाही की  मांग की है।

About Author

Advertisement

 
Top