मनासा । बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक है ऐसे में नगर में देर रात्रि तक तेज आवाज में बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। इस पर पूर्ण प्रतिबंध आवश्यक है इस पर प्रतिबंध की मांग को लेकर मनासा शहर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष महेश नंदवाना ने अनुविभागीय अधिकारी मनासा से मुलाकात कर एक आवेदन सौंपा ।श्री नंदवाना ने अपने आवेदन में कहा कि हाईस्कूल व हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा का परीक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जी तोड़ मेहनत करने में लगे हुए। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई में नगर में देर रात्रि तक बिना रोकटोक के बज रहे ध्वनि विस्तार यंत्रों के कारण पढ़ाने करने में काफी समस्या हो रही है। साथ ही सुबह-सुबह धार्मिक स्थलों से बजने वाले लाउडस्पीकर से बच्चे परेशान है इन तेज आवाज में चलने वाले ध्वनि यंत्रों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना आवश्यक है । कहने को तो सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश है कि रात्रि के समय ध्वनि यंत्रों पर पूर्णत: प्रतिबंध रखा जाए। लेकिन नगर में खुलकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होते हुए बिना रोकटोक के ध्वनि विस्तारक यंत्र बज रहे है।ओर प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है
विवाह समारोहों की अधिकता होने के कारण भी सड़कों पर देर रात्रि तक बारातें निकलती है। बारातों में तेज आवाज से डीजे बैंड ध्वनि प्रदूषण फैला रहे है।
अतः प्रशासन जन परेशानी, ध्वनि प्रदूषण व शांति व्यवस्था के हित में मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश प्रदान कर लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर रोक लगावें । व बीना अनुमति के लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जप्त करने की कार्यवाही करें ।
इस अवसर पर अधिवक्ता कुलवंत तिवारी, गुलाब सिंह चन्द्रावत, विनोद राठौड़, मनोज विश्वकर्मा एडवोकेट भी साथ थे ।
