जावद । अभिभाषक संघ जावद द्वारा एक सादगीपूर्ण समारोह में जावद में वकालात के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने पर श्रीलाल बोहरा एडवोकेट को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इसी दौरान जावद में पदस्थ न्यायाधीश श्री संजीव कुमार पालिवाल का स्थानान्तरण होने के उपरान्त उन्हें सम्पूर्ण बार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई ।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वकालात के क्षेत्र में जावद में अनभवों की एक बड़ी खान है, इनके अनुभव से सभी को सिखना चाहिये, क्योंकि ये वो बातें आपको बतायेंगे जो किसी किताब में नहीं मिलेगी । श्री श्रीवास्तव ने कहा कि क्रास में क्या पूछना चाहिये ये तो ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं बल्कि महत्वपूर्ण है कि क्या नहीं पूछना चाहिये । वकालात में 50 वर्ष पूर्ण करने पर श्रीलाल बोहरा को बधाई दी एवं साथ ही श्री पालिवाल को भावपूर्ण बिदाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी । श्री पालिवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जावद बार ने उ्न्हें जो सम्मान दिया उसे वो कभी नहीं भूल पायेंगे, यहां उन्हें काफी कुछ सिखने को मिला और उनका कार्यकाल यादगार रहा । जावद अपर सत्र न्यायाधीश नीतिराजसिंह सिसौदिया , एडीजे जावरा श्री ओमप्रकाश बोहरा ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हृदेश श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश जावद श्री नीतिराजसिंह सिसौदिया, श्री ओमप्रकाश बोहरा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नीमच श्री मालवीय, श्री भण्डारी, श्री खान, श्री बर्मन व सुश्री बघेल सहित सोनू जैन मंच पर उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विजय जोशी ने स्वागत भाषण दिया व वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीलाल बोहरा के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया व अभिभाषक संघ की ओर से श्रीलाल बोहरा को स्मृति चिन्हं भेंट किया गया ।
इस दौरान कार्यक्रम को वरिष्ठ अभिभाषक हरिप्रसाद जोशी, रामलाल पाटीदार, जगदीश शर्मा, संजय शर्मा, युगलकिशोर बैरागी ने भी सम्बोधित किया । संचालन अजीत कांठेड़ व मधुसुदन गेहलोत द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, सचिव कृष्णकान्त तिवारी, सहसचिव पंकज गांधी, कोषाध्यक्ष राकेश सोलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य कमलसिंह सांखला व सुनील बोहरा, राधेश्याम पाटीदार, विनोद पाटीदार, लक्ष्मीनारायण लौहार, विजयकुमार गांधी, पारसमल गोखरू, अमृतलाल चौधरी, दिनेश नागर, राजीव शर्मा, छगनलाल नरवाड़िया सहित अनेक अधिवक्तागण, सहित श्याम काबरा, पूरण अहीर, घनश्याम बोहरा, व आम नागरिक उपस्थित थे ।
