ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: पार्षद कर्मचारी की कहासुनी, अठाना नगर के आस पास बनी चर्चा का विषय....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
अठाना  सुर्खियों में रही नगर परिषद आखरी पड़ाव में और अपनी सुर्खियां बटोरने पर लगी है पूरे जिले में मात्र एक नाम आता है नगर परिषद अठाना...

अठाना  सुर्खियों में रही नगर परिषद आखरी पड़ाव में और अपनी सुर्खियां बटोरने पर लगी है पूरे जिले में मात्र एक नाम आता है नगर परिषद अठाना  जो  हर कार्य में अग्रणी होकर शासन की हर योजना का लाभ लिया। प्रधानमंत्री आवास से सुर्खियों में आई नगर परिषद आप अंदाजा नहीं लगा सकते इस पड़ाव तक पहुंच जाएगी आज के फाल्गुन महीने के रंग पंचमी की दोपहर मैं नगर परिषद के एक कर्मचारी एवं पार्षद के बीच हुई कहासुनी जिसमें कर्मचारी का कहना था कि मे हर कार्य मेरी ईमानदारी से करता हूं फिर भी मेरे साथ अभद्र बातें की जाती है कि तेरे को नगर परिषद में हमने काम करने के लिए रखा है इस बात को लेकर कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी हुई जिसमें कर्मचारी ने आवेश में आकर पार्षद को बुरा भला कहा। कर्मचारी का कहना है कि मैं पूर्व में ग्राम पंचायत के समय वर्ष 2012 से कार्य कर रहा हूं और अब वार्ड पार्षद 04 का कहना है कि मैंने तेरे को नौकरी पर रखा है और मैं तुझे हटा दूंगा इसके पीछे कारण यह है कि  हमारा आपसी सामाजिक मतभेद होने के कारण पार्षद मेरे से जलन ईर्ष्या रखता हैं इस कारण मुझे आए दिन पार्षद द्वारा धमकी दी जाती है कि तेरे को  नगर परिषद कि नौकरी से हटवा दूंगा । 

About Author

Advertisement

 
Top