ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण जी न्याति का मनाया गया जन्मदिन, केशरीया दुपट्टा ओढाकर किया स्वागत......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद । माहेश्वरी समाज व न्याति परिवार के वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण जी न्याति का रंगपंचमी के पावन पर्व पर 91 वॉ. जन्मदिन होने पर माहेश्वरी ...

जावद । माहेश्वरी समाज व न्याति परिवार के वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण जी न्याति का रंगपंचमी के पावन पर्व पर 91 वॉ. जन्मदिन होने पर माहेश्वरी समाज नीमच जिला महासभा अध्यक्ष राजकुमार मुच्छाल एवं उपाध्यक्ष राजेश चांडक सिनियर की उपस्थिति मे लक्ष्मीनाथ चौक स्थित माहेश्वरी समाज भवन मे रात्रि 8.30 बजे समाज की गोठ के दौरान केशरीया दुपट्टा ओढाकर मोती की माला पहनाकर मिठाई खिलाकर जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर 91 वर्षीय लक्ष्मीनारायण न्याति ने कहाँ की मेरे जन्मदिन पर जो समाजजनो ने जो सम्मान दिया हे। वह में मरते दम तक नही भुलुंगा। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जो आपने सम्मान दिया उसके लिए में आभारी हु। वेसे भी आप सभी के सहयोग से मेरा जन्मदिन हर वर्ष मनाया जाता हे। आज रंगतेरस के पावन पर्व पर समाज की गोठ के बीच जन्मदिन मनाना अपने आप में गर्व महसूस होता हे। 
इस अवसर पर जिला माहेश्वरी महासभा अध्यक्ष राजकुमार मुच्छाल, उपाध्यक्ष राजेश चांडक सिनियर, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप बांगड, सचिव ओमप्रकाश काबरा, श्री रामानुज कोट मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र राठी जय गोपाल, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष संदीप कालिया, सचिव नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जगदीश न्याती, श्याम काबरा, नारायण काबरा, विजय मुच्छाल, बलराम चांडक, बलराम काबरा, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, कमलेश ईनाणी, सुनील काबरा, मुकेश काबरा, सेठु राठी, सुशील काबरा, अंकित पोरवाल, महेन्द्र मुंदडा,शिवम् पोरवाल आदी माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजन, महिला पुरुष आदी उपस्थित थे।
विदित रहे की 91 वर्षीय लक्ष्मीनारायण जी न्याति माहेश्वरी युवा संगठन सचिव नारायण सोमानी के नानाजी व वैश्य समाज तहसील अध्यक्ष नारायण काबरा के मामाजी हे।

About Author

Advertisement

 
Top