ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नीमच जेल से पैरोल से फरार बंदी को शंभूपुरा पुलिस ने पकड़ा....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश के मनासा थाना जिला नीमच में एनडीपीएस एक्ट के मामले में कनावटी जिला नीमच जेल से पैरोल से फरार बंदी को मंगलवार क...


चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश के मनासा थाना जिला नीमच में एनडीपीएस एक्ट के मामले में कनावटी जिला नीमच जेल से पैरोल से फरार बंदी को मंगलवार को शंभूपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया

पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के अंतर्गत शंभूपुरा थाना के हैड कांस्टेबल रईस मोहम्मद, कॉन्स्टेबल श्याम लाल, श्योपत व संदीप ने सामरी चौराहा पर नाकाबंदी एवं वाहन तलाशी के दौरान निम्बाहेड़ा की और से एक कार को रोक, चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घबरा जाने व संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर तसल्ली से पूछताछ करने पर अपना नाम कंजाडा थाना मनासा जिला नीमच निवासी दिलीप पिता शांति लाल राठौड़ बताया व मनासा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो नीमच कनावटी जैल में बंद था जहां से एक माह की पैरोल काटने के बाद पुनः जैल नहीं गया।

About Author

Advertisement

 
Top