ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: श्री कृष्णजन्माष्टमी 24 अगस्त 2019 को मनाई जाएगी...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी का त्यौहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में...


देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

जन्माष्टमी का त्यौहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. जन्माष्टमी का त्यौहार केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं. श्री कृष्ण ने अपना अवतार भाद्र माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में लिया था.श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर भगवान कृष्ण की मनमोहक छवि देखने के लिए दूर दूर से श्रध्दालु आज के दिन मथुरा पहुंचते हैं. इस दिन मंदिरों को सजाया जाता है.जन्माष्टमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं.
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं, और इस दिन कान्हा को झूला झुलाया जाता है. इस त्यौहार के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा-वृंदावन में रासलीला का आयोजन किया जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी को कृष्णाष्टमी,गोकुलाष्टमी, कन्हैयाअष्टमी, कन्हैयाआठें, श्री कृष्णजयंती और श्रीजी जयंती नामों से भी जाना जाता है.
*जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त*
जन्माष्टमी  24 अगस्त 2019 को मनाई जाएगी. 
जन्माष्टमी का निशीथ पूजा मुहूर्त 24 अगस्त को रात 12 बजकर  01 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगा. पूजा की अवधि कुल 44 मिनट है. जन्माष्टमी पारणा मुहूर्त 25 अगस्त को सुबह 05 बजकर 54 मिनट के बाद होगा।


About Author

Advertisement

 
Top