मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी:-
बैठक में विधायकों को लैपटॉप के प्रस्ताव की मंजूरी मिली।
सरकार द्वारा विधायकों को लैपटॉप के लिए ₹50000 दिए जाएंगे, पहले विधायकों को ₹35000 लैपटॉप के लिए मिलते थे।
कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों को संविदा नियुक्ति देने का फैसला किया, प्रदेश में चल रही कमी के चलते सरकार ने फैसला लिया ।
शराब दुकानें और आहतें खोलने का प्रस्ताव फिलहाल टला।
छिंदवाड़ा में उद्यानिकी कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी ,यह कॉलेज जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन आएगा ।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और राजेंद्र मिगलानी का कार्यकाल आगे बढ़ाया गया ।
